Salman Khan Firing Case: सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं शूटर

Salman Khan Firing Case: आरोपियों ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि पाल और गुप्ता दोनों को जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने सलमान के घर पर गोलीबारी करने के लिए कहा था। अधिकारी ने बताया कि जब पाल ने गोलीबारी की, तो गुप्ता गिरोह के सदस्यों के संपर्क में था

अपडेटेड Apr 16, 2024 पर 11:30 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Salman Khan Firing Case: सलमान खान के घर के बाहर रविवार सुबह गोली चलाए जाने की घटना सामने आई थी

Salman Khan Firing Case: मुंबई में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान  (Salman Khan) के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले दो शूटर को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि बिहार के रहने वाले विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) को सोमवार देर रात गुजरात के कच्छ जिले के माता नो माध गांव से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि तकनीकी निगरानी के आधार पर कच्छ-पश्चिम और मुंबई पुलिस के संयुक्त दल ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

बागड़िया ने बताया कि आरोपियों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया क्योंकि शिकायत वहां दर्ज है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी भुज के एक मंदिर में छिपे हुए थे। पुलिस ने एक गुप्त सूचना के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। रविवार सुबह करीब 5 बजे मोटरसाइकिल पर आए दो लोगों ने बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड फायरिंग की और भाग गए। सलमान यहीं पर रहते हैं।

बिश्नोई गैंग के आदेश पर की गोलीबारी


आरोपियों ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि पाल और गुप्ता दोनों को जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने सलमान के घर पर गोलीबारी करने के लिए कहा था। अधिकारी ने बताया कि जब पाल ने गोलीबारी की, तो गुप्ता गिरोह के सदस्यों के संपर्क में था। रविवार सुबह करीब पांच बजे, मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में 58 वर्षीय खान के घर के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने गोलीबारी की और फरार हो गए।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया था कि आरोपियों ने नवी मुंबई के पनवेल में एक महीने के लिए एक घर किराए पर लिया था, जहां अभिनेता का फार्महाउस है। अधिकारी ने बताया था कि पुलिस ने गोलीबारी की घटना की जांच के तहत सोमवार को नवी मुंबई के तीन लोगों से पूछताछ की थी, जिनमें मकान मालिक, अपराध में इस्तेमाल किए गए दोपहिया वाहन के पिछले मालिक, वाहन खरीदवाने वाले एजेंट और कई अन्य शामिल थे।

ये भी पढ़ें- Salman Khan Firing Case: सलमान खान के घर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमेरिका में रची गई थी साजिश!

पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल को अभिनेता के घर से एक किलोमीटर की दूरी पर मुंबई में माउंट मैरी चर्च के पास छोड़ दिया गया था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभिनेता से संपर्क किया है। फोन पर बातचीत में सीएम ने उन्हें अटूट समर्थन और कानून का शासन बनाए रखने की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।