Elvish Yadav ने मुनव्वर फारुकी की गिरफ्तारी को लेकर लिखा पोस्ट, बिग बॉस जीतने को लेकर कह दी ये बात

Elvish Yadav ने मुनव्वर फारुकी को मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद एक पोस्ट लिखी। इस पोस्ट में उन्होंने बिग बॉस विनर्स के बुरे वक्त पर तंज कसा है। मुनव्वर फारुकी को मुंबई पुलिस ने 13 अन्य लोगों के साथ पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया था। वहीं एल्विश यादव भी कुछ दिन रेव पार्टी ऑर्गेनाइज करने के इल्जामों की वजह से न्यायिक हिरास्त में गुजार कर आए।

अपडेटेड Mar 28, 2024 पर 10:02 AM
Elvish Yadav ने बिग बॉस जीतने पर कह दी ये कैसी बात, हर कोई रह गया दंग

Elvish Yadav इन दिनों रेव पार्टी (Rave Party) की वजह से पुलिस के निशाने पर हैं। हालांकि जेल से बाहर आ चुके एक्स बिग बॉस ओटीटी विनर (Bigg Boss OTT 2 Winner) के लिए ये साल काफी खतरनाक रहा। अभी एल्विश यादव का मामला ठंडा हुआ भी नहीं था कि मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui Arrest) मुंबई में एक हुक्का बार रेड में पुलिस हिरास्त में हैं। पुलिस ने 13 अन्य लोगों के साथ उनसे पूछताछ की और बाद में रिहा कर दिया। हुक्का बार रेड की खबर सामने आने के बाद एल्विश यादव (Elvish Yadav Cryptic Post) ने एक पोस्ट शेयर की। एल्विश यादव लिखते हैं कि बिग बॉस जीतने के बाद सबका बुरा टाइम शुरू हो जाता है क्या।

Elvish Yadav को रेव पार्टी की वजह से हुई परेशानी

बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 को जीतने के बाद से एल्विश यादव का सिस्टम हिला हुआ है। उनकी पॉपुलैरिटी से लेकर उनके फॉलोअर्स पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। एल्विश यादव को इस महीने की शुरुआत में सांप के जहर के एक मामले में नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट, 1972 के के तहत IPC की धारा 120बी में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। एक हफ्ते बाद यादव को 50,000 रुपए के बांड पर जमानत दे दी गई। यह मामला पहली बार तब सुर्खियों में आया जब नोएडा में छापेमारी की गई और जहर के साथ सांप बरामद किए गए।


Munawar Faruqui को पूछताछ के लिए किया गया गिरफ्तार

मुनव्वर फारुकी लॉक अप सीजन 1 के अलावा बिग बॉस सीजन 17 के भी विनर हैं। बुधवार को ANI की एक रिपोर्ट में पता चला कि मुनव्वर फारुकी रेड में पकड़े गए कुछ लोगों में से एक हैं। मुंबई पुलिस ने बताया कि बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी और 13 अन्य लोगों को फोर्ट एरिया से रात में गिरफ्तार किया गया। हुक्का बार में हुई रेड के बाद उनके खिलाफ एक केस रजिस्टर किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जानकारी मिली थी कि वहां पर तंबाकू की जगह कोई हर्बल चीज इस्तेमाल हो रही है। किसी तरह का पदार्थ यूज किया जा रहा है ये देखने के लिए वहां रेड मारी गई और फारुकी को बाकि लोगों के साथ हिरास्त में लिया गया।

Elvish Yadav Arrested: एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें, सांप के जहर की सप्लाई के मामले में हुए गिरफ्तार

Munawar Faruqui: हुक्का बार में रेड के बाद 'बिग बॉस' विजेता मुनव्वर फारुकी को हिरासत में लिया गया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।