Elvish Yadav Arrested: एल्विश यादव की बढ़ी मुश्किलें, सांप के जहर की सप्लाई के मामले में हुए गिरफ्तार

Elvish Yadav Arrested: एल्विश यादव को रेव पार्टी मामले में गिरफ्तार किया जा सकरता है। पुलिस ने हाल ही में छापेमारी में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में एल्विश का नाम भी सामने आया। बदरपुर से सपेरों से संपर्क करके सांप मंगवाए जाते थे। पार्टी से पांच प्रजातियों के सांप और जहर बरामद हुआ है।

अपडेटेड Mar 17, 2024 पर 5:23 PM
Elvish Yadav की बढ़ीं मुसीबतें हो सकते हैं गिरफ्तार

Elvish Yadav Arrested: बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले यूट्यूबर के साथ मारपीट के मामले में FIR और अब नोएडा पुलिस (Noida Police) द्वारा गिरफ्तारी। सांप का जहर (Snake Poison) सप्लाई करने के मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव (YouTuber Elvish Yadav) को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल सप्लाई करने वाले गिरोह में एल्विश यादव (Elvish Yadav Gangster) का नाम सामने आया है। नोएडा पुलिस (Noida Police) ने मामले में सेक्टर 51 के एक गेस्ट हाउस से कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।

Elvish Yadav पर रेव पार्टी आयोजित करने के इल्जाम

नोएडा से गिरफ्तार लोगों के पास से पांच प्रजातियों के सांप मिले हैं। इसके साथ ही मौका--वारदात से जहर भी बरामद हुआ था। लोगों से पूछताछ के आधार पर एल्विश यादव पर भी आरोप लगाए गए हैं। इस मामले की सुनवाई के लिए सेक्टर 135 में एल्विश यादव को पूछताछ के लिए बुलाया गया।

एल्विश यादव की पार्टी में कहां से आए सांप

आरोपियों के मुताबिक एल्विश यादव की पार्टियों में बदरपुर से सांप लाए जाते थे रेव पार्टी में सांप और जहर का इंतजाम करता था। वह इसे दिल्ली के बदरपुर के पास के एक गांव से लाता था, इसे सपेरों का गढ़ माना जाता है। इसके साथ ही इस मामले में हरियाणवी सिंगर फजिलपुरिया का भी नाम सामने आया था। इस केस में आरोपी राहुल के घर से एक लाल डायरी बरामद हुई जिसमें सपेरो के नंबर, बुकिंग और पार्टी में शामिल लोगों के नाम का ब्यौरा दर्ज थावहीं डायरी में एल्विश और फजलपुरिया के बीच मुलाकात का भी ब्यौरा दर्ज हैडायरी में एल्विश की नोएडा के फिल्म सिटी और छतरपुर के फार्म हाउस पार्टी का भी जिक्र था। हर पेज पर पार्टी का दिन, आयोजक का नाम, लोकेशन, समय और पेमेंट का हिसाब-किताब लिखा था

Elvish Yadav ने शॉर्ट टर्म के लिए इस पेनी स्टॉक को बताया था अच्छा, 15 महीने में 95% टूट गया भाव


Elvish Yadav हैं महंगी गाड़ियों के शौकीन, ऐसे करते हैं करोड़ों की कमाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।