US Election Results 2024: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। पुर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सत्ता में वापसी कर गए हैं। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में जारी मतगणना में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने बहुमत से ज्यादा 277 इलेक्टोरल वोट हासिल कर लिए हैं। डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी ने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस को हरा दिया है। इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और BJP सांसद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर ट्रंप को कुछ अलग ही अंदाज में जीत की बधाई दी है।
भगवा कपड़े पहने नजर आए ट्रंप
एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया X पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में डोनाल्ड ट्रंप और एलॉन मस्क दोनों भगवा कपड़े पहने दिखाई दे रहे हैं। दोनों विदेशी दिग्गजों की यह एडिटेड फोटो है। फोटो के साथ कंगना में कैप्शन में लिखा, "ट्विटर पर आज का सबसे अच्छा मीम, बधाई हो डोनाल्ड ट्रंप।" रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप इस बेहतरीन जीत के साथ देश के 47वें राष्ट्रपति बन गए हैं।
'इमरजेंसी' में नजर आएंगी कंगना
इसी साल भारत में हुए लोकसभा चुनाव में कंगना हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट चुनाव लड़ी थीं। वह पहली बार चुनावी मैदान में उतरीं और जीत का स्वाद भी चखा। इस जीत के साथ वह सांसद भी बनीं। कंगना इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर काफी चर्चाओं में हैं।
इस फिल्म में कंगना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वह इसमें इंदिरा गांधी का रोल निभा रही है। जिसकी रिलीज डेट बार-बार टल रही है। पिछली बार सेंसर बोर्ड की ओर से सर्टिफिकेशन नहीं मिलने के चलते इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया था। अब इस फिल्म को CBFC से हरी झंडी मिलने के बाद उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।