Get App

Esha Deol पति होने जा रहीं अलग, शादी के 11 साल बाद लिया ये फैसला

Esha Deol Separated: ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी ने अलग होने का फैसला लिया है। ईशा और भरत ने 2012 में शादी की थी। दोनों की 6 साल की बेटी राध्या और 4 साल की बेटी मिराया है। अपनी बेटियों का पालन पोषण दोनों साथ में जारी रखेंगे। ऐसे में दोनों ने अपनों से सहयोगी की मांग की है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 07, 2024 पर 8:44 AM
Esha Deol पति होने जा रहीं अलग, शादी के 11 साल बाद लिया ये फैसला
ईशा देओल और भरत तख्तानी अलग होने जा रहे हैं दोनों ने एक बयान शेयर किया

Esha Deol Separated: लंबे मय से बॉलीवुड से दूरी साधे हुए ईशा देओल (Esha Deol) ने हाल ही में ओटीटी पर तो वापसी की लेकिन साथ ही अपनी लाइफ का एक अहम फैसला लोगों के साथ शेयर किया है। ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) अलग होने जा रहा हैं। दोनों ने शादी के 11 साल बाद अलग होने का फैसला लिया है। मंगलवार को दोनों ने एक बयान जारी कर अलग होने के फैसले के बारे में सबको बताया। दोनों के मुताबिक वो अपने बच्चों की परवरिश आगे भी साथ में करते रहेंगे।

View this post on Instagram

A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol)

ईशा देओल का बयान आया सामने

ईशा देओल ने दिल्ली टाइम्स को दिए अपने एक बयान में बताया कि “हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। हम दोनों की लाइफ में आए इस बदलाव से हम अपने बच्चों की लाइफ में ज्यादा अच्छे से सहयोग दे पाएंगे। हम लोगों से हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने की गुजारिश करते हैं।'' बता दें कि लंबे समय से ईशा और भरत के अलग होने की अफवाहें सुर्खियों में छाई हुई थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें