Fardeen Khan: 18 साल बाद टूटने के कगार पर पहुंची फरदीन खान की शादी, पत्नी नताशा माधवानी से लेने जा रहे हैं तलाक!

Fardeen-Natasha Divorce: खबरों की मानें तो बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान और उनकी पत्नी नताशा माधवानी की शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के 18 साल बाद दोनों ने तलाक लेकर अलग होने का फैसला किया है। चर्चा है कि कपल ने सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला किया है। फरदीन और नताशा ने 2005 में शादी की थी। उनके दो बच्चे डायनी और अजारियस हैं

अपडेटेड Jul 30, 2023 पर 8:05 PM
Fardeen-Natasha Divorce: एक साल से ज्यादा समय हो गया है जब दोनों अलग रह रहे हैं

Fardeen-Natasha Divorce: खबरों की मानें तो बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान (Fardeen Khan) और उनकी पत्नी नताशा माधवानी (Natasha Madhvani) की शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के 18 साल बाद दोनों ने तलाक लेकर अलग होने का फैसला किया है। चर्चा है कि कपल ने सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला किया है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि फरदीन खान और नताशा माधवानी के बीच किसी बात को लेकर पिछले दिनों विवाद हुआ था। इसके बाद से दोनों अलग रह रहे हैं। बता दें कि फरदीन और नताशा ने 2005 में शादी की थी। उनके दो बच्चे डायनी और अजारियस हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कपल एक साल से अधिक समय से अलग रह रहा है। उनके एक करीबी सूत्र ने 'ई-टाइम्स' पोर्टल को बताया, ''एक साल से ज्यादा समय हो गया है जब दोनों अलग रह रहे हैं। फरदीन फिलहाल अपनी मां के साथ मुंबई में रह रहे हैं, जबकि नताशा अपने बच्चों के साथ लंदन में रह रही हैं। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि उनके बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ।"

2005 में फरदीन और नताशा की शादी काफी धूमधाम से हुई थी। 2013 में कपल ने अपने पहले बच्चे एक बेटी का स्वागत किया और 2017 में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे एक बेटे का स्वागत किया। फिलहाल के बीच में किस चीज को लेकर दूरियां पैदा हुई हैं ये अभी तक साफ नहीं है। लेकिन अब दोनों ने ये तय किया है कि वह अलग होंगे जाएंगे। हालांकि अभी तक इन खबरों पर न तो फरदीन ने रिएक्ट किया है न ही नताशा ने कोई प्रतिक्रिया दी है।


फरदीन काफी समय से बॉलीवुड से दूर हैं। हालांकि, उनकी वापसी की अफवाहें अक्सर सुर्खियां बनती रहती हैं। कथित तौर पर उनके पास रितेश देशमुख के साथ एक फिल्म है, जिसका निर्देशन कूकी गुलाटी ने किया है। फिल्म में प्रिया बापट और क्रिस्टल डिसूजा भी होंगी। उनके 2005 की हिट फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल में भी एक्टिंग करने की खबर है। फरदीन को आखिरी बार 2010 की फिल्म 'दूल्हा मिल गए (Dulha Mil Gaye)' में देखा गया था, जिसके बाद उन्होंने अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करने के लिए काम से छुट्टी ले ली थी।

ये भी पढ़ें- Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा धमाका, 35 लोगों की मौत, पत्रकार सहित 200 घायल

रिपोर्ट के मुताबिक, जब नताशा और फरदीन से इस बारे में बात करने की कोशिश की गई तो कपल ने कहा कि फिलहाल वह कोई भी टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। आपको बता दें कि नताशा माधवानी अपने जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज की बेटी हैं। जबकि फरदीन खान 80 के दशक के मशहूर एक्टर फिरोज खान के बेटे हैं। इसके अलावा वह सुजैन खान और एक्टर जायद खान के चचेरे भाई भी हैं। फरदीन खान ने बॉलीवुड में 'प्रेम आंगन' से डेब्यू किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।