Farhan Akhtar Wedding: फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 21 फरवरी को करेंगे शादी, पिता जावेद अख्तर ने की पुष्टि

Farhan Akhtar के पिता जावेद अख्तर के खंडाला वाले फार्म हाउस पर शादी के बाद एक छोटा सा सेलिब्रेशन पार्टी होगा, जिसमें केवल करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों को ही आमंत्रित किया जाएगा

अपडेटेड Feb 04, 2022 पर 2:18 PM
Javed Akhtar के पिता और दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने इसकी पुष्टि करते हुए कि फरहान और शिबानी 21 फरवरी को कोर्ट मैरिज करेंगे

Farhan Akhtar Wedding: बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) इसी महीने शादी करने जा रहे हैं। कपल 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। फरहान के पिता और दिग्गज गीतकार एवं लेखक जावेद अख्तर ने इसकी पुष्टि करते हुए शुक्रवार को कहा कि फरहान और शिबानी 21 फरवरी को कोर्ट मैरिज करेंगे और उसके बाद उनके खंडाला घर पर एक छोटा सा सेलिब्रेशन पार्टी होगा।

पहले फरहान और शिबानी एक बिग फैट वेडिंग प्लान कर रहे थे, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसे काफी छोटे स्तर पर आयोजित करने पर विचार किया गया है। सूत्रों की माने तो इस कार्यक्रम में केवल करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों को ही आमंत्रित किया जाएगा।

जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने बॉम्बे टाइम्स को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि हां, शादी हो रही है। शादी की तैयारियों का ध्यान वेडिंग प्लानर की तरफ से रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह स्पष्ट है कि हम बड़े पैमाने पर किसी इवेंट को अंजाम नहीं सकते हैं। इसलिए हम केवल कुछ लोगों को बुला रहे हैं। यह एक बहुत ही सिंपल होने वाला है। अभी तक तो किसी को इनवाइट नहीं किया गया है।


दिल्ली में स्कूल-कॉलेज, कोचिंग इंस्टीट्यूट और जिम को फिर से खोलने की मिली अनुमति, नाइट कर्फ्यू के समय में 1 घंटे की कटौती

बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अपनी होने वाली बहू शिबानी दांडेकर के बारे में बात करते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि वह बहुत अच्छी लड़की है। हम सभी उसे बहुत पसंद करते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि फरहान और उसकी बहुत अच्छी बनती है, जो बहुत अच्छी बात है।

बता दें कि फरहान अख्तर की ये दूसरी शादी है। अभिनेता ने पहले हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी से साल 2000 में शादी की थी। हालांकि, 16 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। इसके बाद फरहान-शिबानी करीब 4 साल से रिलेशन में हैं और लिव-इन में रह रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।