Farzi Review: शाहिद कपूर, विजय सेतुपति और केके मेनन की शानदार एक्टिंग से लैस है फर्जी, कहीं कहीं दिलाती है मनी हाइस्ट की याद

फर्जी के ट्रेलर की शुरुआत में ही शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) एक डायलॉग मारते हैं। पैसों से खुशियां नहीं खरीद सकते ये डायलॉग केवल वो लोग मारते हैं जिनके पास पैसे होते ही नहीं है। मुझे इतना पैसा कमाना है कि उसकी इज्जत ही न करनी पड़े। ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही फर्जी का काफी अच्छा हाइप बना हुआ था। आइये जानते हैं कि ये वेबसीरीज हमारी उम्मीदों पर खरी उतरती है या फिर इसका पूरा भौकाल 'फर्जी' ही है

अपडेटेड Feb 10, 2023 पर 4:44 PM
Farzi Review: शाहिद कपूर, विजय सेतुपति और केके मेनन की शानदार एक्टिंग से लैस है फर्जी, कहीं कहीं दिलाती है मनी हाइस्ट की याद

एमेजॉन प्राइम (Amazon Prime) पर 13 जनवरी को एक वेबसीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ था नाम था फर्जी (Farzi)। ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही इस वेबसरीज का काफी तगड़ा बज और हाइप क्रिएट हो रखा था। इस बज और हाइप क्रिएट होने की सबसे बड़ी वजह थी, शाहिद कपूर, विजय सेतुपति और सीरीज के डायरेक्टर राज एंड डीके जो कि इससे पहले फेमस वेबसीरीज फैमिली मैन (Family Man) के दोनों सीजन को भी डायरेक्ट कर चुके हैं। अब 10 फरवरी को अमेजन प्राइम पर ये वेबसीरीज रिलीज हो गई है। आइये जानते हैं कि ये वेबसीरीज हमारी उम्मीदों पर खरी उतरती है या फिर इसका पूरा भौकाल 'फर्जी' ही है।

क्या है फर्जी की कहानी

फर्जी के ट्रेलर की शुरुआत में ही शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) एक डायलॉग मारते हैं। पैसों से खुशियां नहीं खरीद सकते ये डायलॉग केवल वो लोग मारते हैं जिनके पास पैसे होते ही नहीं है। मुझे इतना पैसा कमाना है कि उसकी इज्जत ही न करनी पड़े। ये पूरी वेबसीरीज इस डायलॉग की तरह से ही पैसे के इर्द गिर्द घूमकी फिरती है। शाहिद कपूर जो कि एक आर्टिस्ट हैं और किसी भी चीज की नकल बना सकते हैं वो पैसा कमाने का शार्टकट निकालते हैं। ये शॉर्टकट है नकली नोट छापने का। अब अगर कोई नकली नोट छापने का क्राइम कर रहा है तो उसे रोकने के लिए पुलिस तो आएगी ही। बस पूरी सीरीज इस क्राइम और रोकने के इर्द गिर्द बनाई गई है।


कौन कौन है इस वेबसारीज में

फर्जी से शाहिद कपूर ओटीटी की दुनिया में अपना डेब्यू कर रहे हैं। शाहिद के साथ साउथ सिनेमा के अभिनेता विजय सेतुपति (Vijay Setupathi) की भी यह पहली वेबसीरीज है। शाहिद जहां इस वेबसीरीज में फर्जी नोट छापने वाले बने हैं तो विजय सेतुपति उनको रोकने वाले पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। शाहिद और विजय के अलावा इस सीरीज में दिग्गज कलाकार के के मेनन भी शामिल हैं। साथ ही साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस राशी खन्ना और रगीना कैसेंड्रा ने भी इस वेबसीरीज में अहम किरदार निभाए हैं। इन सबके अलावा इस वेबसीरीज में अमोल पालेकर और भुनव अरोड़ा भी वेबसीरीज में दिखाई देते हैं।

Shark Tank Indi-1 के कंटेस्टेंट ने खोली जजों की पोल, डील ऑफर के बाद भी नहीं किया निवेश

मनी हाइस्ट की याद दिलाती है वेबसीरीज

फैमिलीमैन वाले राज एंड डीके की नई वेबसीरीज फर्जी बेसिकली एक चोर और पुलिस के बीच चूहे और बिल्ली की रेस की तरह से है। इस सीरीज के शुरुआती चार एपिसोड किरादारों और कहानी को स्टेबलिश करने में निकल जाते हैं। हालांकि इस दौरान कहानी का पेस अच्छा है जो कि राज एंड डीके के निर्देशन की खासियत भी रही है। साथ ही इस वेबसीरीज में नोटों के बेड और पैसों की बारिश जैसे कई ऐसे सीन हैं जो आपको मनी हाइस्ट की याद दिला सकते हैं। सीरीज का पहले हाफ में फर्जी नोट छापने और किरदारों को स्टेबलिश करने की कोशिश की गई है। पहले हाफ में सनी यानी शाहिद कपूर मनी हाइस्ट वाले प्रोफेसर की तरह से सभी कामों को अकेले ही एग्जीक्यूट करते हुए नजर आते हैं।

फैमिली मैन से भी इसंपायर्ड ही सीरीज

फर्जी की बारिकियों के बावजूद इस वेबसीरीज में राज एंड डीके की पुरानी वेबसीरीज फैमिली मैन का असर साफ तौर पर देखने को मिलता है। फैमिली मैन की तरह से ही फर्जी में भी दोस्ती और परिवार का एक इमोशनल एंगर कहानी के इर्ग गिर्द बना गया है। फैमिली मैन की तरह से फर्जी का पुलिस वाला भी अपने काम और फैमिली के बीच बैलैंस बनाने की कोशिश कर रहा है हालांकि वह नाकामयाब ही रहता है।

कैसा है सभी कलाकारों का काम

अगर काम के बारे में बात करें तो यह वेबसीरीज कई सारे शानदार कलाकारों से लैस है। शाहिद कपूर ने इसमें शानदार काम किया है। पिछले कुछ सालों में शाहिद कपूर ने ग्रे और गुस्सैल कैरेक्टर के रोल में खुद को काफी शानदार तरीके से स्टेबलिश किया है। खास तौर पर हैदर और कबील सिंह के बाद। वहीं अगर विजय सेतुपति की बात करें तो अपने ओटीटी डेब्यू में उन्होंने भी बेहद शानदार काम किया है। विजय के कैरेक्टर को थोड़ा मजाकिया लहजा भी दिया गया है। हालांकि उनके कैरेक्टर पर थोड़ा काम और भी किया जा सकता था। केके मेनन को आप कोई भी रोल दे देकर उस बारे में बेफिक्र हो सकते हैं। हैदर की तरह से ही फर्जी में भी शाहिद और केके के बीच काफी शानदार कमेस्ट्री देखने को मिली है। वहीं राशि खन्ना ने भी बढ़िया काम किया है। फिरोज के तौर पर भुवन अरोड़ा का कॉमिक टाइमिंग अच्छी है। हालांकि विजय की पत्नी के तौर पर रगीना कैसेंड्रा कुछ खास ऐड नहीं कर पाती।

डायलॉग सिनेमैटोग्राफी और म्यूजिक

वेबसीरीज के डायलॉग्स को भी अच्छे तरीके से लिखा है। कई सारी जगहों पर कॉमिक एलिमेंट्स शानदार तरीके से यूज किए गए हैं। साथ ही इस सिनेमैटोग्राफी इस सीरीज को एक अलग लेवल पर लेकर जाती है। कई सारे सीन्स को बेहद ही शानदार तरीके से फिल्माया गया है। वहीं सचिन जिगर ने भी म्यूजिक पर बढ़िया काम किया है।

देखें या न देखें

फर्जी को देखते हुए फैमिली मैन और मनी हाइस्ट से इसका कंपैरिजन होना तय है। हालांकि बावजूद इसके यह वेबसीरीज कई मायनों में बेहद ही अलग और शानदार है। अगर आप लंबे वक्त से किसी शानदार परफॉर्मेंस को मिस कर रहे हैं तो इस वीकेंड पर आप फर्जी को बिज वॉच कर सकते हैंष अगर हम अपने टेक की बात करें तो हम इसे तीन स्टार देना चाहेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।