अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) बॉलीवुड और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। अभिषेक बच्चन ने इस इंडस्ट्री में अपने करियर के 23 साल भी पूरे कर लिए हैं। हालांकि इस दौरान अभिषेक अपने दम पर इंडस्ट्री में एक बड़ी और अलग पहचान बना पाने में उतने ज्यादा कामयाब नहीं साबित हो पाए हैं। अभिषेक बच्चन को उनकी इंडीविजुअल पहचान से ज्यादा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के बेटे के तौर पर ही जाना जाता है। अभिषेक ने जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी फिल्म रिफ्यूजी से अपने फिल्मी करियर का आगाज किया था।
पहली फिल्म में इस अभिनेत्री के साथ नजर आए थे अभिषेक बच्चन
फिल्म रिफ्यूजी में अभिषेक बच्चन करीना कपूर के साथ नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत साबित हुई थी। हालांकि इसके बाद अभिषेक बच्चन की दो फिल्में ही हिट साबित हो पाई हैं। इन फिल्मों में अभिषेक ने लीड भूमिका निभाई थी। हालांकि बाकी की सभी हिट फिल्मों में अभिषेक सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे।
इस साल अभिषेक ने किया था डेब्यू
अभिषेक बच्चन की डेब्यू फिल्म रिफ्यूजी साल 2000 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। इसके बाद साल 2000 से लेकर साल 2018 तक लगातार अभिषेक बच्चन के लीड रोल वाली 12 फिल्में फ्लॉप होती चली गईं। इन फिल्मों में 'तेरा जादू चल गया', 'ढाई अक्षय प्रेम के', 'हां मैंने भी प्यार किया है', 'मैं प्रेम की दीवानी हूं'. 'कुछ ना कहो', 'लागा चुनरी में दाग', 'दिल्ली 6', 'रावण', 'दम मारो दम', 'मनमर्जियां', रन और 'एलओसी कारगिल' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।
अभी तक इतनी फिल्मों में काम कर चुके हैं अभिषेक
अभिषेक बच्चन ने अपने फिल्मी करियर में लगभग 43 ऐसी फिल्मों में काम किया है जो कि थियेटर में रिलीज की गई हैं। वहीं अभिषेक के नाम पर 8 डिजास्टर फिल्में देने का रिकॉर्ड भी है। अभिषेक की 'बस इतना सा ख्वाब है', 'ओम जय जगदीश', 'मुंबई से आया मेरा दोस्त', 'फिर मिलेंगे'. 'नाच', 'उमराव जान', 'द्रोणा', 'खेलें हम जी जान से' और 'प्लेयर्स' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई हैं। वहीं साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म गुरू और उससे पहले बंटी और बबली ही केवल दो ऐसी फिल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट साबित रहीं। इन फिल्मों में अभिषेक ने बतौर लीड एक्टर काम किया था। इसके अलावा अभिषेक धूम सिरीज, 'बोल बच्चन', 'हैप्पी न्यू ईयर', और 'हाउसफुल 3' जैसी सफल फिल्मों का हिस्स भी रह चुके हैं।