जया प्रदा को हुई 6 महीने तक जेल की सजा, थियेटर में काम करने वाले कर्मचारियों ने लगाया था ये बड़ा आरोप

जया प्रदा को 6 महीने तक जेल की सजा सुनाई गई है। शुक्रवार यानी 11 अगस्त के दिन जया प्रदा को चेन्नई की एक अदालत ने दोषी पाया था। जेल की सजा के अलावा जया प्रदा पर 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसके अलावा चेन्नई की अदालत ने जया प्रदा के बिजनेस पार्टनर और राम कुमार और राजा बाबू को भी दोषी पाया है साथ ही उनको सजा भी सुनाई गई है

अपडेटेड Aug 12, 2023 पर 4:47 PM
जया प्रदा को 6 महीने तक जेल की सजा सुनाई गई है। शुक्रवार यानी 11 अगस्त के दिन जया प्रदा को चेन्नई की एक अदालत ने दोषी पाया था

बॉलीवुड अभिनेत्री रह चुकीं और नेता जया प्रदा एक बड़ी मुसीबत में फंस गई हैं। दरअसल जया प्रदा को 6 महीने तक जेल की सजा सुनाई गई है। शुक्रवार यानी 11 अगस्त के दिन जया प्रदा को चेन्नई की एक अदालत ने दोषी पाया था। जेल की सजा के अलावा जया प्रदा पर 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसके अलावा चेन्नई की अदालत ने जया प्रदा के बिजनेस पार्टनर और राम कुमार और राजा बाबू को भी दोषी पाया है साथ ही उनको सजा भी सुनाई गई है।

इस आरोप में सुनाई गई जया प्रदा को सजा

बता दें कि जया प्रदा पर अपने थियेटर में काम करने वालों को ESI का पैसा नहीं देने का आरोप लगाया गया था जिसे अदालत ने सही मान है। जया प्रदा चेन्नई में अपना एक थियेटर चलाती थीं। इसे बाद में उन्होंने बंद कर दिया था। जिसके बाद थियेटर में काम करने वाले कर्मचारियों ने इसके खिलाफ अवाज उठाई और अभिनेत्री पर ESI का पैसा नहीं देने का आरोप लगाया। कर्मचारियों का आरोप था कि सरकारी बीमा निगम को ESI का पैसा नहीं दिया गया था।

Gadar 2 Film Review: क्या इस बार भी बॉक्स ऑफिस पर उखड़ेगा कमाई का 'हैंडपंप', जानें कैसी है यह फिल्म


इस संस्था ने दायर किया था मुकदमा

'लेबर गवर्नमेंट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन' अभिनेत्री जया प्रदा और उनके सहयोगियों के खिलाफ चेन्नई के एग्मोर मजिस्ट्रेट कोर्ट में मामला दायर किया था। इसके बाद कथित तौर पर यह सुझाव भी दिया गया था कि जया प्रदा ने खुद पर लगे आरोपों को मान लिया है और मामले को खारिज करने की मांग करते हुए बकाया राशि का भुगतान करने का वादा भी किया है। हालांकि अदालत ने इस अपील को खारिज कर दिया और अभिनेत्री जया प्रदा को छह महीने की जेल और 5 हजार रुपये का जुर्माना भी ठोंक दिया। बता दें कि जया प्रदा 70 से लेकर 90 के दशक तक बॉलीवुड की टॉप और सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल रही थीं। हालांकि साल 1994 में उन्होंने ऐक्टिंग को छोड़ कर तेलगू देशम पार्टी को जॉइन कर लिया था। साल 2019 में उन्होंने बीजेपी को जॉइन कर लिया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।