Get App

Salman Khan House Firing Case: सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी मामले में पंजाब में और 2 लोग गिरफ्तार

Firing Outside Salman Khan House: 14 अप्रैल की सुबह बांद्रा में गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी करने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे। गोलीबारी करने वाले सागर पाल और विक्की गुप्ता को 16 अप्रैल को गुजरात के कच्छ जिले के माता नो मध गांव से पकड़ा गया था। मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को भी मामले में वांछित आरोपी घोषित किया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 26, 2024 पर 1:36 PM
Salman Khan House Firing Case: सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी मामले में पंजाब में और 2 लोग गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों को शुक्रवार को मुंबई की एक अदालत में पेश किया जाएगा।

Salman Khan House Firing Case: मुंबई में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर हाल ही में हुई गोलीबारी मामले में मुंबई पुलिस ने 25 अप्रैल को पंजाब में दो लोगों को गिरफ्तार किया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुभाष चंद्र (37 वर्षीय) और अनुज थापन (32 वर्षीय) नाम के दो लोगों ने गोलीबारी करने वालों को 15 मार्च को हथियार उपलब्ध कराए थे। दोनों को क्राइम ब्रांच की एक टीम ने पंजाब से गिरफ्तार किया और उन्हें मुंबई लाया जा रहा है। अधिकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों को शुक्रवार को मुंबई की एक अदालत में पेश किया जाएगा।

सुभाष चंद्र और थापन 15 मार्च को दो देशी पिस्तौल और 38 कारतूस सौंपने के लिए पनवेल (मुंबई के पास रायगढ़ जिले में) आए थे। अधिकारी ने आगे बताया, ‘‘चंद्र और थापन लौटने से पहले 3 घंटे तक गोलीबारी करने वाले सागर पाल (21 वर्षीय) और विक्की गुप्ता (24 वर्षीय) के साथ पनवेल में रुके थे। पिस्तौल सौंपने से पहले चंद्र और थापन ने यह जांचने के लिए कि हथियार काम कर रहा है या नहीं, उनके पास मौजूद 40 गोलियों में से दो राउंड गोलीबारी की थी।’’

पहले से गिरफ्तार 2 लोगों की हिरासत बढ़ी

इस बीच, मुंबई की एक अदालत ने सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी के मामले में पहले से गिरफ्तार दो लोगों की पुलिस हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी। बिहार के रहने वाले आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को उनकी पिछली हिरासत के 25 अप्रैल को समाप्त होने के बाद मुंबई में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें