बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) को उनके परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों से शानदार गिफ्ट मिले। अथिया और राहुल शादी के बंधन में बंध गए हैं। अथिया के पिता, बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) ने कथित तौर पर अपनी बेटी को मुंबई में 50 करोड़ रुपए का एक फैंसी अपार्टमेंट गिफ्ट में दिया था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने अथिया को 1.64 करोड़ रुपए की ऑडी कार गिफ्ट की। सुनील शेट्टी के साथी कलाकार जैकी श्रॉफ ने इस जोड़ी को एक फेमस स्विस लक्जरी घड़ी और आभूषण ब्रांड चोपर्ड वॉचेज़ से 30 लाख रुपये की घड़ी गिफ्ट की हैं। सुनील और जैकी ने 1997 में आई बॉर्डर, 2000 में आई रिफ्यूजी, और साल 2003 में आई बाज़: ए बर्ड इडेंजर जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
अभिनेता अर्जुन कपूर ने उन्हें 1.5 करोड़ रुपये के हीरे का कंगन उपहार में दिया। अर्जुन अथिया के करीबी दोस्त भी हैं।
न केवल बॉलीवुड के दिग्गज, बल्कि इस जोड़ी को केएल राहुल के क्रिकेटर दोस्तों से भी कई महंगे तोहफे मिले। इनमें भारतीय क्रिकेट टीम के पावरहाउस यानी विराट कोहली भी शामिल हैं, जिन्होंने राहुल को 2.17 करोड़ रुपए की BMW कार गिफ्ट की थी।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, विकेटकीपर और बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भी इस लिस्ट में शामिल हुए और राहुल को 80,00,000 रुपए की Kawasaki Ninja बाइक गिफ्टा की।
अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी को भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज केएल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंधी। शादी समारोह खंडाला में सुनील शेट्टी के फार्महाउस पर हुआ था।
शादी के इस शानदार समारोह और इवेंट के अलावा अथिया और राहुल बाद में मुंबई में एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन भी करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रिसेप्शन में 3000 से ज्यादा गेस्ट शामिल होंगे। ऐसी उम्मीद है कि रिसेप्शन IPL की बाद होगा।