एक दूजे के हुए केएल राहुल और अथिया शेट्टी, सुनिल शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस में हुई शादी, देखें Wedding Photos

मीडिया से बातचीत के दौरान, दुल्हन के पिता एक्टर सुनील शेट्टी से रिसेप्शन के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि IPL के बाद।" उन्हें मीडिया वालों को हैम्पर देते हुआ भी देखा गया। अथिया और राहुल पिछले कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और दोनों आज शादी भी कर ली

अपडेटेड Jan 23, 2023 पर 9:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक दूजे के हुए केएल राहुल और अथिया शेट्टी, सुनिल शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस में हुई शादी

क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। एक्ट्रेश अथिया ने अपनी Wedding Photos भी शेयर किए हैं। इससे पहले आथिया के पिता सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) ने पुष्टि की थी कि शादी की रस्में आधिकारिक तौर पर खत्म हो चुकी हैं और वह अब ससुर बन गए हैं। अभिनेता और उनके बेटे अहान शेट्टी ने इससे पहले खंडाला फार्महाउस के बाहर पात्रकारों से मुलाकात की, जहां अभिनेत्री ने केएल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंधी है।

उन्हें मीडिया वालों को हैम्पर देते हुआ भी देखा गया। अथिया और राहुल पिछले कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और दोनों आज शादी भी कर ली।

आथिया में अपनी शादी की फोटो Instagram पर शेयर की। उन्होंने लिखा, "तुम्हारी रोशनी में, मैंने प्यार करना सीखा..." उन्होंने आगे लिखा, आज, हमारे सबसे प्यारे लोगों के साथ, हमने उस घर में शादी की जिसने हमें अपार खुशी और शांति दी है। प्यार से भरे दिल के साथ, हम अपने जीवन के नए सफर के लिए आपका आशीर्वाद चाहते हैं।"


मीडिया से बातचीत के दौरान, दुल्हन के पिता एक्टर सुनील शेट्टी से रिसेप्शन के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि IPL के बाद।"

जैकलीन से ईर्ष्या करती हैं नोरा फतेही, सुकेश ने अपने खत में किया चौंकाने वाला दावा

इस बीच, कृष्णा श्रॉफ, केएल राहुल की मां और बहन, अंशुला कपूर और क्रिकेटर ईशांत शर्मा को भी शादी में शामिल होते हुए देखे गया।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की हल्दी की रस्म भी आज उसी जगह यानी सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस पर हुई थी। इसबीच अथिया शेट्टी की उनकी एक फिल्म की शूटिंग की एक पुरानी तस्वीर वायरल हुई, जिसमें लोग अभिनेत्री पर हल्दी लगा रहे थे। ये सीन उनकी फिल्म मोतीचूर चकनाचूर का था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।