बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) को उनके परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों से शानदार गिफ्ट मिले। अथिया और राहुल शादी के बंधन में बंध गए हैं। अथिया के पिता, बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) ने कथित तौर पर अपनी बेटी को मुंबई में 50 करोड़ रुपए का एक फैंसी अपार्टमेंट गिफ्ट में दिया था।
