Get App

Fukrey 3 Movie review: क्या 'चूचा' और 'भोली पंजाबन' आपको हंसाने में हुए कामयाब, जानें कैसी है यह फिल्म

Fukrey 3 Movie review: 'फुकरे' और 'फुकरे-2' के बाद अब 'चूचा' और 'भोली पंजाबन' एक बार फिर से दर्शकों को हंसाने के लिए सिनेमाघरों में हाजिर हैं। इससे पहले दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला था। अब इस सीरीज की तीसरी फिल्म सिनेमाघरों में हाजिर है। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि क्या यह फिल्म पिछली दोनों ही फिल्मों की तरह से ही हमारा एंटरटेनमेंट कर पाती है या नहीं

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Oct 01, 2023 पर 4:32 PM
Fukrey 3 Movie review: क्या 'चूचा' और 'भोली पंजाबन' आपको हंसाने में हुए कामयाब, जानें कैसी है यह फिल्म
Fukrey 3 Movie review: 'फुकरे' और 'फुकरे-2' के बाद अब 'चूचा' और 'भोली पंजाबन' एक बार फिर से दर्शकों को हंसाने के लिए सिनेमाघरों में हाजिर हैं

Fukrey 3 Movie review: साल 2013 में एक फिल्म आई थी 'फुकरे' नाम से। इस हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्म को ऑडियंस का शानदार रेस्पॉन्स मिला था। फिल्म की सफलता की चार साल बाद 2017 में इसके दूसरे पार्ट को रिलीज किया गया था। इसे भी ऑडियंस का काफी शानदार रेस्पॉन्स मिला था। अब साल 2023 में फिल्म के तीसरे पार्ट को रिलीज किया गया है। फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए पेश है। हालांकि जानने वाली बात यह है कि क्या यह फिल्म पिछली वाली दोनों ही फिल्मों की तरह से ही एंटरटेनिंग है या फिर नहीं? आइये जानते हैं।

कैसी है 'फुकरे-3'

'फुकरे-3' में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत स‍िंह और पंकज त्र‍िपाठी की चौकड़ी के अलावा ऋचा चड्ढा भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। हालांकि इस फिल्म से इस बार अली फजल नदारद हैं। हो सकता है कि दर्शकों को उनकी कमी खले। यह फिल्म चारों 'फुकरों' हनी (पुलकित सम्राट), चूचा (वरुण शर्मा), लाली (मनजोत स‍िंह) और पंड‍ित जी (पंकज त्र‍िपाठी) की कहानी है। फिल्म वहीं से शुरू होती है जहां से 'फुकरे-2' खत्म हुई थी। दिल्ली के सीएम साहब से इनके लिए एक डिपार्टमेंटल स्टोर को खुलवा दिया है। पर ये सभी अभी भी अपनी 'फुकरेबाजी' में लीन हैं। वहीं 'भोली पंजाबन' अब पॉलिटिक्स में उतर गई है। 'चूचा' के अंदर एक और दिव्य शक्ति पैदा हो गई है। बस फिल्म की कहानी लगभग इन्हीं सब बातों के इर्द गिर्द बनी गई है।

अक्टूबर के पहले हफ्ते में लोगों को OTT पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज, रिलीज हो रही हैं ये दमदार फिल्में | Moneycontrol Hindi

कैसी है कहानी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें