Gadar 2 की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ जारी, पांच दिन में ही 228 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

Gadar 2 ने अपनी रिलीज के पहले ही पांच दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। फिल्म ने अपनी ओपनिंग पर इस साल की दूसरी सबसे बड़ी शुरुआत की थी। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके अलावा सैकनिल्क के मुताबिक भारतीय सिनेमा के इतिहास में स्वतंत्रता दिवस के दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है

अपडेटेड Aug 15, 2023 पर 3:54 PM
सनी देओल की कमबैक फिल्म गदर 2 (Gadar 2) की दहाड़ बॉक्स ऑफिस पर लगातार बढ़ती जा रही है

सनी देओल की कमबैक फिल्म गदर 2 (Gadar 2) की दहाड़ बॉक्स ऑफिस पर लगातार बढ़ती जा रही है। अपनी रिलीज के पहले ही पांच दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। फिल्म ने अपनी ओपनिंग पर इस साल की दूसरी सबसे बड़ी शुरुआत की थी। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके अलावा सैकनिल्क के मुताबिक भारतीय सिनेमा के इतिहास में स्वतंत्रता दिवस के दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Gadar 2 का पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Gadar 2 ने इस साल पठान (Pathaan) के बाद दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की थी। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 40.1 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं दूसरे दिन इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 7.43% का इजाफा आया और इसने 43.08 करोड़ रुपये कमाए। जबकि तीसरे दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 51.7 करोड़ रुपये पीट डाले। इसके कलेक्सन में तीसरे दिन 20.01 फीसदी का इजाफा देखा गया। हालांकि सोमवार को इसके कलेक्शन में मामूली गिरावट देखने को मिली और इसने 38.70 करोड़ रुपये कमाए। वहीं पांचवे दिन इस फिल्म ने संभावित तौर पर 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

अक्षय कुमार अब भारतीय नागरिक, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले खिलाड़ी- दिल और नागरिकता, दोनों हिंदुस्तानी


कितना रहा है गदर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अपने पांच दिनों में गदर 2 का कलेक्शन 228.58 करोड़ का रहा है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि अभी स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के दिन इसका कलेक्शन और ज्यादा बढ़ सकता है। यह फिल्म साल 2000 में आई गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल है। इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और मनीष वाधवा मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। हालांकि दर्शकों को फिल्म में अमरीष पुरी की कमी खल रही है। गदर 2 में सनी देओल एक बार फिर से तारा सिंह के किरादर में नजर आ रहे हैं। फिल्म में वे अपने बेटे चरणजीत को बचाने के लिए पाकिस्तान जाते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।