Gadar-2: रिलीज के बाद से ही गदर 2 (Gadar-2) को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर धीमी होने का नाम ही नहीं ले रही है। अब खबर आई है कि गदर 2 ने आठवें दिन यानी शुक्रवार, 18 अगस्त को करीब 20 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके साथ ही अब यह फिल्म 300 करोड़ रुपये क्लब में भी शामिल हो गई है।
