Get App

Game Changer OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई ‘गेम चेंजर’, अब हिंदी में ओटीटी पर आजमाएगी किस्मत

Game Changer OTT Release: राम चरण और कियारा आडवाणी की गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस पर असफल रही लेकिन ओटीटी पर लोकप्रिय हुई। तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ के बाद, अब इसका हिंदी वर्जन 7 मार्च से ZEE5 पर स्ट्रीम होगा। 450 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप रही थी, पर ओटीटी पर नई उम्मीदें हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 05, 2025 पर 6:16 PM
Game Changer OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई ‘गेम चेंजर’, अब हिंदी में ओटीटी पर आजमाएगी किस्मत
Game Changer: बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन, अब ओटीटी पर नया रिकॉर्ड बनाएगी ‘गेम चेंजर’

राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘गेम चेंजर’ को सिनेमाघरों में वह सफलता नहीं मिल पाई, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। हालांकि, ओटीटी पर इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली और दर्शकों ने इसे कई भाषाओं में पसंद किया। फिल्म पहले तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी, लेकिन हिंदी दर्शकों को इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। अब आखिरकार इस फिल्म की हिंदी ओटीटी रिलीज की तारीख सामने आ गई है, जिससे हिंदी भाषी दर्शकों के लिए भी इसे देखने का मौका मिल जाएगा।

बड़े बजट और दमदार स्टार कास्ट के बावजूद सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर नई उम्मीदों के साथ दस्तक देने जा रही है। क्या ये हिंदी दर्शकों के बीच नया रिकॉर्ड बनाएगी या सिर्फ एक और ओटीटी रिलीज बनकर रह जाएगी? ये देखना दिलचस्प होगा।

कब और कहां देख सकेंगे हिंदी में गेम चेंजर’?

जो दर्शक इस फिल्म का हिंदी में इंतजार कर रहे थे, उनके लिए अच्छी खबर है। गेम चेंजर 7 मार्च से हिंदी में ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। इससे पहले, इसका तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम वर्जन 7 फरवरी को Amazon Prime Video पर रिलीज किया गया था। हिंदी दर्शकों को इसके लिए एक महीने का इंतजार करना पड़ा, लेकिन अब वे भी इस फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें