Mannat को खरीदने के बाद शाहरुख खान के पास नहीं बचे थे पैसे, फर्निशिंग के लिए गौरी खान ने ऐसे की थी मदद

गौरी खान ने शाहरुख खान 21 साल की उम्र में ही शादी कर ली थी। शाहरुख खान का कहना है कि वो गौरी खान ही थीं जिनकी वजह से वो अपने करियर पर फोकस कर पाए। गौरी खान के बुक लॉन्च के दौरान किंग खान ने बताया कि कैसे मन्नत को खरीदने के बाद उनके पास घर को फर्निश करने के तक के पैसे नहीं थे

अपडेटेड May 16, 2023 पर 2:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गौरी खान ने एक किताब लिखी है। जिसका नाम ‘माय लाइफ इन डिजाइंस है

गौरी खान महज एक सेलेब वाइफ नहीं है। भले ही लोग उन्हें सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी के रूप में जानते हैं, इसके अलावा वो एक सफल बिजनेसवुमेन भी हैं। गौरी खान रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की को-फाउंडर होने के साथ-साथ एक फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। गौरी खान काफी पॉपुलर इंटीरियर डिजाइनर हैं। गौरी खान डिजाइंस के नाम से उनका जुहू में स्थित स्टोर बेहद फेमस है। अब गौरी खान अपनी ये प्रोफेशनल जर्नी एक किताब के जरिए लोगों तक पहुंचाना चाहती हैं। किताब का नाम है ‘माय लाइफ इन डिजाइंस’। इस किताब को शाहरुख खान और गौरी खान ने होटल Taj Lands End में लॉन्च किया।

इस किताब को Penguin Random House India ने पब्लिश किया है। इसे गौरी खान ने लेखक और स्क्रीन राइटर बिलाल सिद्दीकी के साथ मिलकर लिखा है। गौरी खान ने फिल्म मेकर करण जौहर, फराह खान, कबीर खान और इसके अलावा आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, मलाइका अरोड़ा के डिजाइन प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। गौरी खान का कहना है कि उन्हें घरों को डिजाइन करना और उनमें जान फूंकना बेहद पसंद है।

शाहरुख खान ने किताब के लॉन्च के दौरान बताया कि जब उन्होंने मन्नत को खरीदा था तो वो किस हालत में था। मन्नत की फर्निशिंग के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। घर के हालातों को देखते हुए गौरी खान ने डिसाइड किया कि वो इसे डिजाइन करेंगी। गौरी खान ने पूरे घर को ट्रैवलिंग के दौरान जोड़े गए सामान से सजाया।


शाहरुख खान का कहना है कि जल्दी शादी होने की वजह से गौरी खान अपने करियर को वक्त नहीं दे पाईं। वो बच्चों को अच्छी परवरिश देने में बिजी रहीं। उनकी वजह से ही मैं अपने करियर पर ध्यान दे पाया। हमारी पूरी फैमिली में गौरी सबसे ज्यादा बिजी रहती हैं। राज भर जागना, डिजाइंस पर काम करना ताकि उनके क्लाइंट्स के चेहरे पर स्माइल आ सके।

Vicky Kaushal के पास हैं ये सबसे महंगी चीजें, इन खास गाड़ियों के हैं शौकीन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।