गौरी खान महज एक सेलेब वाइफ नहीं है। भले ही लोग उन्हें सुपरस्टार शाहरुख खान की पत्नी के रूप में जानते हैं, इसके अलावा वो एक सफल बिजनेसवुमेन भी हैं। गौरी खान रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की को-फाउंडर होने के साथ-साथ एक फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। गौरी खान काफी पॉपुलर इंटीरियर डिजाइनर हैं। गौरी खान डिजाइंस के नाम से उनका जुहू में स्थित स्टोर बेहद फेमस है। अब गौरी खान अपनी ये प्रोफेशनल जर्नी एक किताब के जरिए लोगों तक पहुंचाना चाहती हैं। किताब का नाम है ‘माय लाइफ इन डिजाइंस’। इस किताब को शाहरुख खान और गौरी खान ने होटल Taj Lands End में लॉन्च किया।
