Godzilla x Kong The New Empire Review: गॉरिला का नया अंपायरर, पूरी सिविलाइजेशन, पॉवर और ना जाने क्या-क्या। नई Godzilla x Kong The New Empire बतौर फिल्म ही नहीं बल्कि CGI के लिहाज से भी दर्शकों को लूभाने में कामयाब रहेगी। फिल्म में किंग कॉन्ग और गॉडजिला (King Kong and Godzilla) के बीच दिल दहला देने वाले फाइटिंग सीक्वेंस हैं। फिल्म की शुरुआत ही होती है एक बहुत बड़े चिंपाजी और न्यूक्लियर छिपकली से। कॉन्ग अकेला है और अपनी प्रजाति का सिर्फ अकेला जीव है। ऐसे में किंग कॉन्ग को एक इंसानी दोस्त भी मिल जाती है। जो अजीब सी तस्वीरें बनाती है। वहीं गॉडजिला (Godzilla Sequel) धरती के भीतर अपनी बैट्रीज को चार्ज कर रहा है। वो आने वाली तबाही के मिशन की तैयारी में जुटा है।
