Get App

Godzilla x Kong The New Empire Review: बड़े पर्दे पर मचा धमाल, CGI ने मजे को किया दोगुना

Godzilla x Kong The New Empire Review: अगर आपको sci-fi और रहस्यमयी फिल्में पसंद है तो बिना किसी देरी के जरूर देख डालिए ये फिल्म। फिल्म की कहानी को काफी रिफ्रेशिंग तरीके से बनाया गया है। इस बार मकसद और बदला दोनों काफी अलग हैं। गॉडजिला और किंग कॉन्ग की ये लड़ाई दर्शकों को काफी पसंद आएगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 01, 2024 पर 1:40 PM
Godzilla x Kong The New Empire Review: बड़े पर्दे पर मचा धमाल, CGI ने मजे को किया दोगुना
Godzilla and King Kong की फिर हुई भिड़ंत तो सिनेमाघरों में तालियों की गूंजी गड़गड़ाहट

Godzilla x Kong The New Empire Review: गॉरिला का नया अंपायरर, पूरी सिविलाइजेशन, पॉवर और ना जाने क्या-क्या। नई Godzilla x Kong The New Empire बतौर फिल्म ही नहीं बल्कि CGI के लिहाज से भी दर्शकों को लूभाने में कामयाब रहेगी। फिल्म में किंग कॉन्ग और गॉडजिला (King Kong and Godzilla) के बीच दिल दहला देने वाले फाइटिंग सीक्वेंस हैं। फिल्म की शुरुआत ही होती है एक बहुत बड़े चिंपाजी और न्यूक्लियर छिपकली से। कॉन्ग अकेला है और अपनी प्रजाति का सिर्फ अकेला जीव है। ऐसे में किंग कॉन्ग को एक इंसानी दोस्त भी मिल जाती है। जो अजीब सी तस्वीरें बनाती है। वहीं गॉडजिला (Godzilla Sequel) धरती के भीतर अपनी बैट्रीज को चार्ज कर रहा है। वो आने वाली तबाही के मिशन की तैयारी में जुटा है।

गॉडजिला क्या फिर हो जाएगा मिशन में कामयाब

इस फिल्म में Hollow Earth का एक कॉन्सेप्ट है। यानी पूरी फिल्म में CGI का ताबड़तोड़ इस्तेमाल है। एडम विंगर्ड द्वारा निर्देशित, गॉडजिला एक्स कॉन्ग में लोगों के अटेंशन को लगातार पकड़कर रख पाना मुमकिन नहीं है। दोनों के बीच का कंपीटिशन और मानव जाति से संबंध फिल्म को दर्शकों के बीच मैसेज पहुंचाने में काफी फीका लगेगा। ऐसा लगेगा कि ये तो पहले भी थोड़ा-थोड़ा सा देखा है।

मॉनस्टर फ्रैंचाइजी में एक और नया पार्ट

मॉन्स्टर फ्रैंचाइज की इस नई किश्त को लोग कितना पसंद करेंगे ये आने वाला वक्त ही बता पाएगा। जब कोई भी मॉनस्टर आधारित फिल्म सामाजिक-राजनीतिक व्यवस्था के हिस्से के रूप में एक-दूसरे के साथ जुड़ जाती है तो उसे देखना का मजा ही कुछ और होता है। इस फिल्म में गॉडजिला को मानवता का रक्षक माना जाता है, जो 'अपनी लड़ाई लड़ रहा है।इस फिल्म की खासियत यह है कि यह ज्यादा सीरियस नहीं है। फिल्म में एक्साइटमेंट, रोमांच, रहस्य और काफी शानदार दुनिया चित्रित की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें