Golden Globe Awards 2023: बाहुबली फेम साउथ डायरेक्टर एस एस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म RRR का जलवा बरकरार है। फिल्म देश ही नहीं विदेशों में भी सफलता परचम फहरा रही है। रामचरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म RRR को अब इंटरनेशनल गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड (Golden Globe Awards) की दो अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। बता दें कि 11 जनवरी को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2023 का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम अमेरिका के लॉस एंजेलिस होगा। हिंदी पट्टी में RRR ने 274 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है। वहीं, वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 1200 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है।
RRR में साउथ सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर लीड रोल में हैं। साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी फिल्म में अहम रोल प्ले किया है। फिल्म को दो कैटेगरी बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म में और फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' को बेस्ट ओरिजिनल गाने के लिए नॉमिनेट किया गया है।
किस फिल्म को किया गया नॉमिनेट
बता दें, इस रेस में हिंदी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी, कन्नड़ फिल्म कांतारा और भारत की ऑस्तर में ऑफिशियल एंट्री छेल्लो शो भी थी। लेकिन नॉमिनेशन सिर्फ RRR को ही मिला। इस कैटेगरी में नॉमिनेशन पाने वाली 4 अन्य फिल्म ऑल क्वाइट ऑन दी वेस्टर्न फ्रंट (जर्मनी), अर्जेंटिना 1985 (अर्जेंटिना), क्लोज (बेल्जियम) और डिसिजन टू लीव (साउथ कोरिया) शामिल हैं। RRR की धूम इस समय पूरी दुनिया में है। जापान में रिलीज हुई इस फिल्म ने खासी कमाई की है। इसे कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म का हिंदी वर्जन 20 मई को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुआ था। इसके बाद जल्द ही यह पूरी दुनिया में छा गई।
बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंग्वेज कैटेगरी
बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंग्वेज कैटेगरी में ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट (All Quiet on the Western Front), अर्जेंटीना 1985 (Argentina, 1985), क्लोज (Close), डिसीजन ऑफ लीव (Decision to Leave) और RRR को नॉमिनेट किया गया है।
बेस्ट फिल्म ड्रामा के लिए नॉमिनेशन लिस्ट
फिल्म अवतार (Avatar: The Way of Water), Elvis, The Fabelmans, Tar और Top Gun: Maverick को शामिल किया गया है।
जानिए क्या है गोल्डन ग्लोब अवार्ड
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड हॉलीवुड के प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक है। ये हॉलीवुड की फॉरेन प्रेस एसोसिशन की ओर से यह अवार्ड दिया जाता है। इस अवॉर्ड पर कई तरह के कंट्रोवर्सी भी रही है। पिछले साल रंग और लिंगभेद के आरोपों के बाद हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज ने इसका बहिष्कार भी कर दिया था। अपने ब्रॉडकॉस्टर पार्टनर NBC और कई दूसरे सेलेब्स से भी इसे बायकॉट झेलना पड़ा है।