Golden Globe Awards 2023: बाहुबली फेम साउथ डायरेक्टर एस एस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म RRR का जलवा बरकरार है। फिल्म देश ही नहीं विदेशों में भी सफलता परचम फहरा रही है। रामचरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म RRR को अब इंटरनेशनल गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड (Golden Globe Awards) की दो अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। बता दें कि 11 जनवरी को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2023 का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम अमेरिका के लॉस एंजेलिस होगा। हिंदी पट्टी में RRR ने 274 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है। वहीं, वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 1200 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है।
