Get App

Golden Globe Awards 2023 Winners List: राजामौली की RRR के साथ इन फिल्मों ने जीते गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

Golden Globe Awards 2023 Highlights: लॉस एंजेलिस में बुधवार को 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया, जहां दुनिया भर से आए फिल्मी सितारों का जमावड़ा नजर आया। यह पल भारतीय सिनेमा के लिए भी गर्व के पलों में से एक रहा। मशहूर फिल्मकार एस. एस. राजामौली की फिल्म RRR ने देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 11, 2023 पर 1:32 PM
Golden Globe Awards 2023 Winners List: राजामौली की RRR के साथ इन फिल्मों ने जीते गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट
Golden Globe Awards 2023: मशहूर फिल्मकार एस. एस. राजामौली की फिल्म RRR के Naatu Naatu गाने को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए गोल्डन ग्लोब का अवॉर्ड मिला है

Golden Globe Awards 2023 Winners List: अमेरिका के लॉस एंजेलिस (Los Angeles) में बुधवार को 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स (80th Golden Globe Awards) का आयोजन किया गया, जहां दुनिया भर से आए फिल्मी सितारों का जमावड़ा नजर आया। यह पल भारतीय सिनेमा के लिए भी गर्व के पलों में से एक रहा, जहां मशहूर फिल्मकार एस. एस. राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म ‘आरआरआर (RRR)’ ने देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। गोल्डन ग्लोब के इस अवॉर्ड फंक्शन में 'RRR' के सुपरहिट गाने 'नाटू नाटू (Naatu Naatu)' को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड दिया गया।

हालांकि, इस सुपरहिट फिल्म को सर्वश्रेष्ठ ‘पिक्चर नॉन इंग्लिश’ कैटेगरी में अर्जेंटीना की ‘अर्जेंटीना 1985’ ने मात दे दी। तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी (MM Keeravaani) हैं। जबकि इसको आवाज काल भैरव (Kaala Bhairava) और राहुल सिप्लिगुंज (Rahul Sipligunj) ने दी है। कीरावानी ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए राजामौली का शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने कहा, ‘पुरस्कार स्वीकार करते हुए इसका हकदार किसी और को बताना एक पुरानी प्रथा रही है। मैंने सोचा कि मुझे जब पुरस्कार मिलेगा तो मैं ऐसा नहीं करूंगा लेकिन माफी चाहता हूं कि मैं वहीं प्रथा दोहराने जा रहा हूं, क्योंकि मैं सच में ऐसा मानता हूं।’

कीरावनी ने आगे कहा, ‘यह पुरस्कार मेरे भाई और फिल्म के निर्देशक एस. एस. राजामौली के नजरिए को समर्पित है। मेरे काम पर निरंतर भरोसा करने और सहयोग के लिए मैं आपका शुक्रिया अदा करता हूं।’ संगीतकार ने कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित, गीतकार चंद्रबोस और गायक सिप्लिगुंज और भैरव को भी धन्यवाद दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें