Grammy Awards 2023: भारत में कब और कहां देख पाएंगे ये समारोह, अनुष्का शंकर को भी किया गया है नॉमिनेट

Grammy Awards 2023: ग्रैमी अवॉर्ड की तारीखों का ऐलान हो गया है। ग्रैमी अवॉर्ड्स में इस बार भारत से संगीतकार रिकी केज को तीसरी बार ग्रैमी के लिए नामांकित किया गया है। उनको सर्वश्रेष्ठ इमर्सिव ऑडियो एल्बम कटेगरी में रॉक लेजेंड स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ एल्बम डिवाइन टाइड्स के लिए नॉमिनेट किया गया है। इसके अलावा महान सितार वादक पंडित रविशंकर की बेटी अनुष्का शंकर को भी दो कटेगरीज में नॉमिनेट किया गया है

अपडेटेड Feb 05, 2023 पर 9:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Grammy Awards 2023: भारत में कब और कहां देख पाएंगे ये समारोह, अनुष्का शंकर को भी किया गया है नॉमिनेट

म्यूजिक की दुनिया के सबसे बड़े अवार्ड्स समारोह का ऐलान हो चुका है। ग्रैमी अवार्ड जिसे दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजिक अवॉर्ड और म्यूजिक का नोबल भी कहा जाता है 5 फरवरी की शाम अमेरिका के लॉस एंजिल्स में दिया जाएगा। रात आठ बजे ग्रैमी पुरस्कार जीतने वालों को इस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। अगर भारतीय समय की बात करें तो 6 फरवरी की सुबह 6.30 बजे इस अवार्ड समारोह का प्रसारण होगा।

दिए जाएंगे इस कटेगरी में अवार्ड्स

यह ग्रैमी अवार्ड का 65वां संस्करण है। इस दौरान रिकॉर्ड ऑफ द ईयर, एल्बम ऑफ द ईयर और सॉन्ग ऑफ द ईयर कटेगरी समेत और भी कई कटेगरीज में ये अवॉर्ड्स दिए जाएंगे। इस बार के ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए सबसे ज्यादा नॉमिनेशन बेयोंसे के नाम पर हैं। बेयोंसे को नौ कटेगरीज के लिए नॉमिनेट किया गया है। बेयोंसे के बाद सबसे ज्यादा नॉमिनेशन रैपर केंड्रिक लैमर के नाम पर है। रैपर केंड्रिक लैमर को आठ कटेगरीज में नॉमिनेट किया गया है। वहीं पॉप दिवा एडेल और बैलेडर ब्रांडी कार्लिले को सात कटेगरीज में नॉमिनेट किया गया है।

एमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम होगी सिद्धार्थ और कियारा की शादी? OTT प्लेटफॉर्म ने बताया क्या है सच


यहां देख सकते हैं ग्रैमी अवॉर्ड्स

ग्रैमी अवॉर्ड्स के इवेंट को आप इसकी ऑफीशियल वेबसाइट live.grammy.com पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा ग्रैमी के ऑफीशियल ट्विटर हैंडल @RecordingAcad पर भी ग्रैमी अवॉर्ड्स के लाइव ट्वीट्स और प्रोग्राम को देखा जा सकेगा। ग्रैमी 2023 की मेजबानी द डेली शो के पूर्व स्टार ट्रेवर नोआ करेंगे।

भारत से किसे किया गया है नॉमिनेट

ग्रैमी अवॉर्ड्स में इस बार भारत से संगीतकार रिकी केज को तीसरी बार ग्रैमी के लिए नामांकित किया गया है। उनको सर्वश्रेष्ठ इमर्सिव ऑडियो एल्बम कटेगरी में रॉक लेजेंड स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ एल्बम डिवाइन टाइड्स के लिए नॉमिनेट किया गया है। इसके अलावा महान सितार वादक पंडित रविशंकर की बेटी अनुष्का शंकर को भी दो कटेगरीज में नॉमिनेट किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।