एमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम होगी सिद्धार्थ और कियारा की शादी? OTT प्लेटफॉर्म ने बताया क्या है सच

Siddharth and Kiara wedding: बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में ही एमेजॉन प्राइम ने सिद्धार्थ और कियारा की फिल्म शेरशाह के सेट के एक वेडिंग वेन्यू का एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो शेयर करते हुए एमेजॉन प्राइम ने कैप्शन में लिखा था कि किले लुभावने रूप से काफी सुंदर हैं...बस कह रहे हैं। जिसके बाद से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सिड और कियारा की शादी एमेजॉन प्राइम पर दिखाई जाएगी

अपडेटेड Feb 05, 2023 पर 7:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Siddharth and Kiara wedding:अमेजन प्राइम ने सिद्धार्थ और कियारा की फिल्म शेरशाह के सेट के एक वेडिंग वेन्यू का एक वीडियो शेयर किया था

बॉलिवुड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Adwani) छह फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि अभी तक इन दोनों की ही तरफ इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक ये दोनों ही कपल छह फरवरी को राजस्थान में शादी करने जा रहे हैं। इसी बीच अब कुछ इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक कपल ने अपनी शादी के राइट्स को अमेजन प्राइम को बेच दिया है। यानी इन दोनों के शादी की स्ट्रीमिंग के लिए अधिकार एमेजॉन प्राइम के पास हैं।

एमेजॉन प्राइम ने शेयर किया था एक वीडियो

बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में ही एमेजॉन प्राइम ने सिद्धार्थ और कियारा की फिल्म शेरशाह के सेट के एक वेडिंग वेन्यू का एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो शेयर करते हुए एमेजॉन प्राइम ने कैप्शन में लिखा था कि किले लुभावने रूप से काफी सुंदर हैं...बस कह रहे हैं।

कियारा आडवाणी की वजह से होने वाला था अशनीर ग्रोवर का तलाक? अपनी किताब दोगलापन में किया खुलासा


यूजर्स पोस्ट को देख लगा रहे ऐसे कयास

एमेजॉन प्राइम के इस पोस्ट के बाद से ही यूजर्स अब ऐसे कयास लगा रहे हैं कि सिद्धार्थ और कियारा की शादी को एमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि एमेजॉन प्राइम से जुड़े एक सूत्र ने मीडिया चैनलों को सूचना देते हुए बताया कि सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी शादी की फिल्म के राइट्स एमेजॉन प्राइम को नहीं बेचा है। अमेजन प्राइम की तरफ से किया गया यह पोस्ट केवल इस कपल को चियर अप करने के लिए है और कुछ नहीं।

शादी में नहीं है फोन ले जाने की इजाजत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी शादी के लिए नो फोन पॉलिसी को अपनाया है। बता दें कि इससे पहले विकी कौशल और कटरीना कैफ ने भी अपनी शादी में फोन लाने पर पाबंदी लगाई थी। सिड और कियारा ने शादी में आने वाले मेहमानों से अनुरोध किया है कि वे शादी की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें। सिड और कियारा की शादी का समारोह 4-6 फरवरी के बीच राजस्थान में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में दोनों परिवारों के अलावा लगभग 100 से 125 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।