MC Tod Fod Died: ‘गली बॉय’ फेम रैपर धर्मेश परमार उर्फ MC तोड़फोड़ का 24 साल के उम्र में निधन, रणवीर सिंह ने जताया शोक

MC Tod Fod अपने अलग तरह के रैप के लिए मशहूर थे, उन्होंने फिल्म गली ब्वॉय में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ काम किया था

अपडेटेड Mar 22, 2022 पर 3:13 PM
Dharmesh Parmar की मौत की जानकारी उनके बैंड 'स्वदेशी मूवमेंट' ने सोशल मीड‍िया के जरिए दी

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की सुपरहिट फिल्म गली ब्वॉय (Gully Boy) में अपने शानदार रैप से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर धर्मेश परमार उर्फ एमसी तोड़ फोड़ (Dharmesh Parmar aka MC Tod Fod) का निधन को गया है। उन्होंने सिर्फ 24 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। एमसी तोड़ फोड़ अपने अलग तरह के रैप के लिए मशहूर थे। उन्होंने फिल्म गली ब्वॉय में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ काम किया था।

धर्मेश की मौत की जानकारी उनके बैंड 'स्वदेशी मूवमेंट' ने सोशल मीड‍िया के जरिए दी है। इंडिया टुडे की र‍िपोर्ट्स की मानें तो एमसी तोड़ फोड़ का निधन स्ट्रोक की वजह से हुआ है। इंड‍िया टुडे से बातचीत में धर्मेश के दोस्त ने कहा कि एमसी तोड़ फोड़ को स्ट्रोक आया था।

उन्होंने कहा कि MC तोड़फोड़ दूसरी बीमार‍ियों से जूझ रहा था, लेक‍िन रव‍िवार को स्ट्रोक आने की वजह से उसकी मौत हो गई। अभिनेता रणवीर सिंह, डायरेक्टर जोया अख्तर और सिद्धांत चतुर्वेदी ने धर्मेश परमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। धर्मेश के निधन से इन्हें गहरा शॉक लगा है।


ये भी पढ़ें- Hiranandani ग्रुप के 24 ठिकानों पर Income-Tax की छापेमारी, विदेशी संपत्ति से जुड़ा है मामला

रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी तस्वीर पोस्ट कर उन्हें याद किया। रणवीर ने एमसी तोड़फोड़ की एक तस्वीर को शेयर किया है और इसके साथ एक टूटे हुए दिल का इमोजी भी शेयर किया है।

वहीं, गली बॉय के दूसरे लीडिंग एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी तोड़फोड़ के साथ हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना की। उस स्क्रीनशॉट में दोनों एक दूसरे के काम की तारीफ करते देखे जा सकते हैं।

उन्हें याद करते हुए फिल्म की डायरेक्टर जोया अख्तर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर लिखा है, तुम बहुत जल्दी चले गए। मैं इस बात के लिए शुक्रगुजार हूं कि हम एक-दूसरे से मिले। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले।

धर्मेश परमार ने रणवीर सिंह स्टारर गली बॉय के सुपरहिट गाने इंडिया 91 को अपनी आवाज दी थी। इस गाने के जरिए धर्मेश ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी। उनके अचानक निधन से हर कोई हैरान है। उनके फैंस और करीबी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजिल दे रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।