रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की सुपरहिट फिल्म गली ब्वॉय (Gully Boy) में अपने शानदार रैप से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर धर्मेश परमार उर्फ एमसी तोड़ फोड़ (Dharmesh Parmar aka MC Tod Fod) का निधन को गया है। उन्होंने सिर्फ 24 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। एमसी तोड़ फोड़ अपने अलग तरह के रैप के लिए मशहूर थे। उन्होंने फिल्म गली ब्वॉय में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ काम किया था।
