Gulzar को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिलने पर बधाई संदेशों की लगी झड़ी, कंगना रनौत से लेकर शशि थरूर ने लिखी पोस्ट

Gulzar won Jnanpith: 89 वर्षीय गुलजार के नाम से मशहूर संपूर्ण सिंह कालरा को इस युग के बेहतरीन उर्दू कवियों में से एक माना जाता है। ज्ञानपीठ चयन समिति ने शनिवार को घोषणा की कि उन्हें, संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य के साथ, 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार के प्राप्तकर्ता के रूप में नामित किया गया है।

अपडेटेड Feb 18, 2024 पर 2:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गुलजार को ऊर्दू में उनके कॉन्ट्रिब्युशन के लिए सम्मानित किया जा रहा है

Gulzar won Jnanpith: हिंदी सिनेमा में गुलजार की कलम का कमाल उस दशक से इस दशक तक बिना रुकावट के कायम है। उर्दू (Urdu Poetry) का सधा हुआ प्रयोग सिनेमा में काफी पसंद किया जाता है। गाने हों या स्क्रिप्ट गुलजार ने जब भी लिखा सीधा लोगों की आत्मा को छू देने वाला लिखा। गुलजार (Gulzar) ने वैसे तो सिनेमा के कई अवॉर्ड जीते हैं लेकिन पहली बार उन्हें साहित्य का सबसे बड़ा सम्मान ज्ञानपीठ दिया जा रहा है। शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने भी गुलजार की तारीफ की और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने भी इंस्टा पर पोस्ट के जरिए खुशी जाहिर की।

Gulzar को मिला ज्ञानपीठ

शनिवार को गुलजार को 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया। शशि थरूर ने कवि को बधाई दी। ज्ञानपीठ पुरस्कार साहित्य के प्रति लोगों के योगदान के लिए हर साल दिया जाने वाला वाला सर्वोच्च भारतीय साहित्यिक पुरस्कार है। शशि थरूर ने एक्स पर बधाई संदेश लिखा, "उर्दू कविता के लिए उनकी असाधारण सेवाओं के लिए गुलजार साहब को जीवन भर की उपलब्धि के लिए भारत का सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार, ज्ञानपीठ पुरस्कार जीतने पर हार्दिक बधाई।" कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए हार्दिक शुभकमनाएं (ज्ञानपीठ पुरस्कार जीतने पर बधाई)


Kangana Ranaut की तेजस हुई धड़ाम, 50 प्रतिशत शो हुए कैंसिल

गुलजार को साहित्य अकादमी से किया जा चुका है सम्मानित

89 वर्षीय गुलज़ार के नाम से मशहूर संपूर्ण सिंह कालरा को हिंदी सिनेमा में उनके काम के लिए जाना जाता है और उन्हें इस युग के बेहतरीन उर्दू कवियों में से एक माना जाता है। ज्ञानपीठ चयन समिति ने शनिवार को घोषणा की। गुलज़ार को उनके काम के लिए 2002 में उर्दू के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार, 2013 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार, 2004 में पद्म भूषण और कम से कम पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।