Kangana Ranaut की तेजस हुई धड़ाम, 50 प्रतिशत शो हुए कैंसिल

Tejas को रिलीज हुई चार दिन हो गए हैं लेकिन फिर भी फिल्म दर्शकों का दिल जीत पाने में नाकामयाब रही। कई थिएटर्स में फिल्म के पचास प्रतिशत शोज को कैंसिल कर दिया गया है। थिएटर मालिक कंगना की फिल्म को डिजास्टर से कंपेयर कर रहे हैं। अगर चंद्रमुखी 2 को छोड़ दिया जाए तो ये फिल्म कंगना की लगातार पांचवीं फ्लॉप है।

अपडेटेड Nov 01, 2023 पर 10:27 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गेटी गैलेक्सी के मालिक मनोज देसाई ने बॉलीवुड हंगामा को फिल्म की अपडेट देते हुए कंगना रनौत की तेजस को बेहद बेकार मूवी बताया है।

27 अक्टूबर को कंगना रनौत की तेजस रिलीज हुई। हालांकि फिल्म दर्शकों को इंप्रेस करने में नाकामयाब रही। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बुरी तरह पिटी है। ओपनिंग डे और लाइफटाइम कलेक्शन को भी मिला लें तो भी फिल्म दस करोड़ से ज्यादा का बिजनेस नहीं कर पाई है। देशभर के अलग-अलग कोने से एग्जिबिटर्स ने भी तेजस को लेकर अपडेट दी है। एग्जिबिटर्स का कहना है कि लोगों के कम आने की वजह से उन्हें 50 प्रतिशत शो कैंसिल करने पड़े हैं।

मुंबई के थिएटर मालिक परेशान

मुंबई के आइकॉनिक गेटी गैलेक्सी के मालिक मनोज देसाई ने बॉलीवुड हंगामा को फिल्म की अपडेट देते हुए कंगना रनौत की तेजस को बेहद बेकार मूवी बताया है। कहते हैं कि रविवार को शो देखने सिर्फ सौ दर्शक ही आए थे। इसके अलावा जो दूसरे शोज थे उनमें तो सौ से भी कम लोग पहुंचे थे। देसाई ने बताया कि इसके बाद भी फिल्म को वीक डेज पर ही चलाया जाएगा इसके साथ ही छोटे ऑडीज में भी फिल्म नहीं दिखाई जाएगी।


थिएटर में कम आ रहे हैं लोग

दूसरे एग्जिबिटर ने बताया कि रविवार को तो ऑक्यूपेंसी और भी बेकार थी। हर शो में सिर्फ दस या बारह ही लोग थे। सोमवार से तो पचास प्रतिशत तक के शोज को कैंसिल करना पड़ा। आगे कहते हैं कि उसी दिन रिलीज हुई विक्रांत मैस्सी की बारहवीं फेल बल्कि ज्यादा बिजनेस कर रही है। पूर्णिया बिहार में स्थित रूपबनी सिनेमा के मालिक विशेक चौहान ने भी कंगना रनौत की फिल्म को बहुत भयानक आपदा से कंपेयर किया है। इस साल में पहली बार सुबह के शो को जीरो टिकट सेल की वजह से कैंसिल किया गया। बाकि दिन के शोज में भी मुश्किल से ही 20-30 लोग ही थे।

7 नवंबर को खुलेगा ASK Automotive IPO, बिक्री के लिए 2.95 करोड़ शेयरों की होगी पेशकश

कंगना की पांचवीं फ्लॉप

अगर कंगना रनौत की फ्लॉप लिस्ट को देखें तो तेजस को मिलाकर ये उनकी लगातार पांचवीं फ्लॉप है। 2022 की धाकड़, 2021 में रिलीज हुई थलाइवी, 2020 में पंगा और 2019 में जजमेंटल है क्या इन फ्लॉप फिल्मों में शामिल हैं। वहीं कंगना की हाल ही में रिलीज हुई चंद्रमुखी 2 बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपए की कमाई करने में कामयाब रही। तेजस में कंगना रनौत ने एक एयर फोर्स पायलट की भूमिका निभाई थी। जो आतंकवाद के खिलाफ मिशन पर निकली हैं। फिल्म को RSVP ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को सर्वेश मेवाड़ा ने डायरेक्ट किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।