Holi 2023: इंटरनेट पर वायरल हो रहा शाहरुख खान का गौरी खान के साथ होली खेलने का वीडियो, फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

Holi 2023: सोशल मिडिया पर भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साहरुख खान को और उनकी पत्नी गौरी खान को एक साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। पठान की ऐतिहासिक कामयाबी के बाद शाहरुख खान का यह पुराना वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। अब सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर अलग अलग तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं

अपडेटेड Mar 07, 2023 पर 7:03 PM
Holi 2023: इंटरनेट पर वायरल हो रहा शाहरुख खान का गौरी खान के साथ होली खेलने का वीडियो, फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

होली (Holi 2023) का त्योहार शुरू होने में अब बस कुछ घंटों का वक्त बाकी रह गया है। ऐसे में होली के वक्त सोशल मिडिया पर भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साहरुख खान को और उनकी पत्नी गौरी खान को एक साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है। 10 मिनट के इस वीडियो में शाहरुख खान को पानी के एक पूल में फेंकते हुए भी दिखाया गया है।

सोशल मीडिया पर ऐसे रिएक्शन दे रहे हैं लोग

पठान (Pathaan) की ऐतिहासिक कामयाबी के बाद शाहरुख खान का यह पुराना वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। अब सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर अलग अलग तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। nosmoking122 नाम के यूर ने वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि शाहरुख और गौरी खान होली में डांस करते हुए। वहीं सिनेमा आजकल नाम के ट्विटर अकाउंट ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि शाहरुख कान गौरी खान के साथ होली मनाते हुए। होली की स्वीट मेमोरी।

ऑस्कर 2023 के सेलिब्रिटी प्रेजेंटर्स का हिस्सा होंगी दीपिका पादुकोण, अब तक केवल दो भारतीयों के नाम पर थी ये उपलब्धि


Pathaan की ऐतिहासिक कामयाबी को इंजॉय कर रहे हैं शाहरुख

बता दें कि शाहरुख खान इन दिनों अपनी नई रिलीज फिल्म पठान (Pathaan) की ऐतिहासिक कामयाबी को इंजॉय कर रहे हैं। शाहरुख खान ने लगभग चार साल के लंबे ब्रेक के बाद पठान से कम बैक किया है। अपनी रिलीज के साथ ही पठान ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई सारे रिकॉर्डों को ध्वस्त कर दिया था। बता दें कि वर्ल्ड वाइड अभी तक इस फिल्म ने 1000 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। वहीं भारत में इस फिल्म ने अभी तक 500 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर डाली है।

Pathaan ने बाहुबली 2, RRR और KGF 2 जैसी फिल्मों को भी छोड़ा पीछे

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) ने कमाई के मामले में बाहुबली 2, RRR और KGF 2 जैसी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि यह ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली बॉलिवुड फिल्म भी बन गई है। इस साल शाहरुख खान की जवान और डंकी भी रिलीज होने के लिए तैयार है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।