Get App

Arshad Warsi: जानें, कैसे अरशद वारसी और उनकी पत्नी ने YouTube के माध्यम से शेयरों में की हेराफेरी? SEBI ने की बड़ी कार्रवाई

SEBI ने कहा कि इस मामले में अरशद वारसी ने 29.43 लाख रुपये का लाभ कमाया, जबकि उनकी पत्नी को 37.56 लाख रुपये का लाभ हुआ है। सेबी को इस तरह की शिकायतें मिली थीं कि टीवी चैनल साधना ब्रॉडकास्ट के शेयरों के मूल्य में कुछ कंपनियों द्वारा हेराफेरी की जा रही है। इसके अलावा ये इकाइयों कंपनी के शेयर निकाल भी रही हैं

Curated By: Akhileshअपडेटेड Mar 03, 2023 पर 2:38 PM
Arshad Warsi: जानें, कैसे अरशद वारसी और उनकी पत्नी ने YouTube के माध्यम से शेयरों में की हेराफेरी? SEBI ने की बड़ी कार्रवाई
SEBI ने कहा कि इस मामले में अरशद वारसी ने 29.43 लाख रुपये का लाभ कमाया, जबकि उनकी पत्नी को 37.56 लाख रुपये का लाभ हुआ है

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी (Arshad Warsi) और उनकी पत्नी मारिया गोरेटी (Maria Goretti) सहित 44 अन्य को YouTube चैनलों पर भ्रामक वीडियो अपलोड करके दो कंपनियों के शेयर की कीमतों में हेरफेर करने के मामले में एक साल के लिए सिक्योरिटीज मार्केट (Securities Market) से प्रतिबंधित कर दिया गया है। पीटीआई के मुताबिक, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने गुरुवार को अभिनेता अरशद वारसी, उनकी पत्नी मारिया गोरेटी और साधना ब्रॉडकास्ट के प्रमोटर्स सहित 31 संस्थानों को सिक्योरिटीज मार्केट में कारोबार करने से प्रतिबंधित कर दिया है। नियामक ने यह कदम यूट्यूब चैनल पर निवेशकों को कंपनी के शेयर खरीदने का सुझाव देने वाले भ्रामक वीडियो डालने के मामले में उठाया है।

कंपनी के जिन प्रमोटरों को सिक्योरिटीज मार्केट से प्रतिबंधित किया गया है उनमें श्रेया गुप्ता, गौरव गुप्ता, सौरभ गुप्ता, पूजा अग्रवाल और वरुण एम शामिल हैं। इसके अलावा नियामक ने यूट्यूब चैनल पर भ्रामक वीडियो डालने के बाद इन कंपनियों को हुए गैरकानूनी लाभ के 41.85 करोड़ रुपये भी जब्त करने का आदेश दिया है।

अभिनेता ने की 29 लाख की कमाई

SEBI ने कहा कि इस मामले में अरशद वारसी ने 29.43 लाख रुपये का लाभ कमाया, जबकि उनकी पत्नी को 37.56 लाख रुपये का लाभ हुआ है। सेबी को इस तरह की शिकायतें मिली थीं कि टीवी चैनल साधना ब्रॉडकास्ट के शेयरों के मूल्य में कुछ कंपनियों द्वारा हेराफेरी की जा रही है। इसके अलावा ये इकाइयों कंपनी के शेयर निकाल भी रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें