Get App

Tabu: 'उसे देखकर मेरी आंखों में आंसू...', न्यासा को पहली बार देखकर कैसा था तब्बू का रिएक्शन?

Tabu on Nysa Devgn: तब्बू और अजय देवगन एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त है। हाल ही में सोशल मीडिया पर तब्बू का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तब्बू ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार अजय और काजोल की बेटी न्यासा को देखा तो उनका रिएक्शन कैसा था।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 17, 2025 पर 5:09 PM
Tabu: 'उसे देखकर मेरी आंखों में आंसू...', न्यासा को पहली बार देखकर कैसा था तब्बू का रिएक्शन?
हाल ही में सोशल मीडिया पर तब्बू का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है

Tabu: तब्बू और अजय देवगन इंडस्ट्री के सबसे अच्छे दोस्त माने जाते हैं। दोनों कई सालों से एक-दूसरे के साथ काम करते आए है। अजय और तब्बू की ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री को भी फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर तब्बू का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें तब्बू ने बताया की अजय और काजोल की बेटी न्यासा को पहली बार देखने के बाद उनका रिएक्शन कैसा था।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पुराने वीडियो में तब्बू न्यासा के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "अजय की शादी हुई थी, और उनकी बेटी हुई थी। मुझे लगा कि ये बाप बन गया और मैं अभी भी इस बात से पूरी तरह से मान नहीं पाई ।"

'ये तो अजय की कार्बन कॉपी है'

बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू ने आगे कहा, "फिर मैंने न्यासा को फन्ना की शूटिंग पर देखा, वो बहुत छोटी थी। उसे देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए थे कि ओ भगवान, यह मेरी दोस्त की बेटी है।" तब्बू ने आगे कहा, "मेरी मम्मी मेरे साथ थी और वो कह रही थी। ये तो विशाल की कॉपी है, ये जैसी चलती है, जैसे बात करती है, ये तो उसकी कार्बन कॉपी है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें