Get App

Hrithik Roshan: इस साल नवंबर में गर्लफ्रेंड सबा आजाद से शादी करेंगे ऋतिक रोशन? जानें क्या है वायरल ट्वीट का सच

Hrithik Roshan and Saba Azad Marriage: सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसके बाद आसार लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही ऋतिक और सबा शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वायरल ट्वीट की मानें, तो दोनों अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने की योजना बना रहे हैं। ट्वीट के मुताबिक, ऋतिक नवंबर 2023 में सबा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं

Curated By: Akhileshअपडेटेड Mar 03, 2023 पर 7:59 PM
Hrithik Roshan: इस साल नवंबर में गर्लफ्रेंड सबा आजाद से शादी करेंगे ऋतिक रोशन? जानें क्या है वायरल ट्वीट का सच
Hrithik Roshan and Saba Azad Marriage: ऋतिक और सबा बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत कपल्स में से एक हैं

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपनी पहली पत्नी सुजैन खान (Sussanne Khan) से तलाक लेने के बाद से गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) के साथ काफी दिनों से रिलेशनशिप मे हैं। ऋतिक और सबा बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत कपल्स में से एक हैं। कपल जब भी साथ में स्पॉट होता है तो हमेशा पैपराजी को पोज देता है। हाल ही में सबा को एयरपोर्ट पर ऋतिक को 'किस' करते हुए देखा गया था, जब वह एक फिल्म Fighter की शूट के लिए जा रहे थे। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक न्यूज पोर्टल ने दावा किया है कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद (Hrithik Roshan and Saba Azad Marriage) इस साल के आखिरी में शादी करने वाले हैं।

न्यूज पोर्टल के मुताबिक, ऋतिक नवंबर 2023 में सबा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। @BollywoodKiNews के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दावा किया गया है कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद नवंबर 2023 में शादी करने जा रहे हैं! हालांकि, मनीकंट्रोल इस खबर की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। इसके अलावा, इस बारे में ना ही ऋतिक रोशन की तरफ से कुछ कहा गया है और ना ही सबा आजाद की तरफ कोई प्रतिक्रिया सामने आई है।

इससे पहले, BollywoodLife की एक रिपोर्ट में भी दावा किया गया था कि ऋतिक "एक बार फिर" शादी करने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ऋतिक रोशन का परिवार इस रिश्ते से खुश है, क्योंकि उन्हें लगता है कि सबा उनके लिए बिल्कुल "सही विकल्प" हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें