Hrithik Roshan की डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है' के 25 साल पूरे, एक्टर ने शेयर किए 27 साल पुराने नोट्स, कहा- 'मुझे आज भी वही...'

Hrithik Roshan: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई सालों पुराना नोट्स शेयर किया। एक्टर ने जो नोट्स शेयर किया है वह उनकी डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है' का है। इसको शेयर करने के बाद से ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

अपडेटेड Jan 14, 2025 पर 5:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Hrithik Roshan: नोट्स शेयर करते हुए ऋतिक ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 25 सालों को याद किया और लिखा कि इतने सालों में कुछ भी नहीं बदला है

ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म 'कहो ना...प्यार है' ने आज अपने रिलीज के 25 साल पूरे कर लिए हैं। एक्टर का डेब्यू काफी धमाकेदार रहा, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। 'कहो ना...प्यार है' के रिलीज के 25 साल पूरे करने के खास मौके पर ऋतिक ने फैंस के साथ एक नोट्स शेयर किया। यह नोट्स उन्होंने फिल्म की तैयारी के दौरान बनाया था। 27 साल पहले लिखे गए इस नोट्स को एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर  किया।

नोट्स शेयर करते हुए ऋतिक ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 25 सालों को याद किया और लिखा कि, इतने सालों में कुछ भी नहीं बदला है। 'कहो ना...प्यार है' फिल्म 14 जनवरी 2000 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म में ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की डेब्यू फिल्म थी, जिसको राकेश रोशन ने बनाया था। उस समय इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन की थी।

ऋतिक ने शेयर किए फिल्म के नोट्स


ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट्स शेयर करते हुए कहा, "27 साल पहले के मेरे नोट्स। पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' के लिए तैयारी करते समय मैं कितना नर्वस था, यह आज भी मुझे याद है। अब भी जब कोई नई फिल्म शुरू करता हूं तो मुझे वही नर्वसनेस होती है। इन पन्नों को साझा करने में थोड़ा हेजिटेशन हो रहा है, लेकिन इंडस्ट्री में 25 साल बिताने के बाद मुझे लगता है कि मैं इसको शेयर कर सकता हूं। तब से लेकर अब तक क्या बदला है? मैं इन नोट्स को देखता हूं और फील करता हूं, कुछ भी नहीं बदला।"

 

ऋतिक ने आगे लिखा,"'कहो ना प्यार है' की आज 25वीं एनिवर्सरी है और मैं अपनी रफ कॉपी में लिखी गई बातों के बारे में सोच रहा हूं। इनमें एक चीज जिसने मुझे हमेशा राहत दी, वह है लचीलापन। पहले पन्ने के नीचे मैंने 'एक दिन' लिखा था। लेकिन ऐसा कोई दिन कभी आया ही नहीं। या शायद आया हो, लेकिन मैं इसे तैयारी में मिस कर गया।"

सोशल मीडिया पर लोगो ने किए जमकर कमेंट

ऋतिक रोशन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कई लोग इस बात पर हैरानी जताई कि उन्होंने इतने सालों तक इसको संभालकर रखा है। लोग इस पोस्ट पर एक्टर की काफी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिख, "वाह, यह देखकर बेहद अच्छा लगा कि आपने अपने डेब्यू और इस भूमिका के लिए कितनी मेहनत की थी।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "आपकी इस तैयारी ने ही आपको बॉलीवुड का सबसे बड़ा सितारा बना दिया।"

'बड़ी ही वाहियात...', युवराज सिंह के पिता ने आमिर खान की फिल्म को लेकर ये क्या कह दिया

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।