Simran Singh: मशहूर रेडियो जॉकी सिमरन सिंह की मौत, फ्लैट पर मिला शव

Simran Singh Died: रेडियो जॉकी सिमरन सिंह का शव उनके गुरुग्राम स्थित फ्लैट में मिला है। गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, सिमरन ने बुधवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिमरन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहा करती थी

अपडेटेड Dec 26, 2024 पर 10:54 PM
Story continues below Advertisement
Simran Singh Died: गुरुग्राम पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने बुधवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Simran Singh Died: फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और रेडियो जॉकी (RJ) सिमरन सिंह की मौत हो गई है। गुरुग्राम पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने बुधवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 25 वर्षीय सिमरन का शव गुरुग्राम स्थित उनके फ्लैट में मिला है। अभी तक मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, इन्फ्लुएंसर सिमरन गुरुग्राम के सेक्टर 47 के किराए पर एक फ्लैट में रहती थी। बताया जा रहा है कि उसके साथ एक युवक भी रहता था, जिसने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद गुरुवार को सिमरन के परिवार को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि परिवार ने इस मौत की कहानी में किसी भी तरह के आत्महत्या के एंगल से इनकार कर दिया है।


जम्मू की रहने वाली थी सिमरन

मिली जानकारी मुताबिक सिमरन जम्मू की रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक सूचना मिलते ही उनको पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने बताया कि सिमरन के फ्लैट से उनको कोई सुसाइड नोट नहीं मिला और न ही सिमरन के परिवार ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज करवाई है। परिवार ने बताया कि सिमरन कुछ समय से परेशान चल रही थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया और इसके लिए उन्होंने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई और गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी सिमरन

जानकारी के मुताबिक सिमरन रेडियो मिर्ची में आरजे के तौर पर काम करती थी। साल 2021 उन्होंने रेडियो मिर्ची छोड़ दिया था। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। सिमरन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है।

Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release: न्यू ईयर से पहले कार्तिक आर्यन ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, नेटफ्लिक्स पर इस दिन आएंगे 'रूह बाबा'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।