Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release: न्यू ईयर से पहले कार्तिक आर्यन ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, नेटफ्लिक्स पर इस दिन आएंगे 'रूह बाबा'

Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' के ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म 27 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फैंस काफी समय से इसके ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं

अपडेटेड Dec 26, 2024 पर 5:46 PM
Story continues below Advertisement
Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ 27 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी

Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release: दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म रिलीज होने के करीब दो महीने बाद ‘भूल भुलैया 3’  ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 27 दिसंबर को रिलीज होगी। खुद कार्तिक आर्यन ने रूह बाबा बनकर इसकी रिलीज डेट के बारे में बताया है।

कार्तिक आर्यन की इस फिल्म का दर्शक काफी लंबे समय से ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे।  27 दिसंबर को घर बैठे आप इस इस थ्रिलर और हॉरर कॉमेडी फिल्म का मजा उठा सकते हैं। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में कमाल का प्रदर्शन की थी और अब यह फिल्म ओटीटी पर तहलका मचाने के लिए तैयार है।

पोस्ट कर दी जानकारी


यह फिल्म भूल भुलैया हॉरर फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है। फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पक एक स्पेशल वीडियो के बनाकर इसकी रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी। नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कार्तिक आर्यन का एक मजेदार वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "कार्तिक आर्यन के अपने कॉमेडी के साथ आ गए हैं। रूह बाबा और मंजुलिका के बीच का शानदार सामना देखने के लिए तैयार हो जाइए। भूल भुलैया 3, 27 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर आएगी!"

 

कितनी थी फिल्म की कमाई

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी 'भूल भुलैया 3' ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया। यह फिल्म अजय देवगन की मल्टी-स्टारर 'सिंघम अगेन' के साथ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। ऐसे में माना जा रहा था कि बॉक्स ऑफिस पर 'भूल भुलैया 3' फिल्म 'सिंघम अगेन' का मुकाबला नहीं कर पाएगी। हालांकि, सैकनिल्क के अनुसार, इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने वर्ल्डवाइड 389.28 करोड़ रुपये की कमाई कर सबको चौंका दिया। वहीं 'सिंघम अगेन' ने दुनियाभर में कुल 372.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

Squid Game Season 2 Release: 'स्क्विड गेम 2' का इंतजार हुआ खत्म, Netflix पर देखें मौत के इस खतरनाक खेल में नए दांव-पेंच

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।