Simran Singh Died: फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और रेडियो जॉकी (RJ) सिमरन सिंह की मौत हो गई है। गुरुग्राम पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने बुधवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 25 वर्षीय सिमरन का शव गुरुग्राम स्थित उनके फ्लैट में मिला है। अभी तक मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, इन्फ्लुएंसर सिमरन गुरुग्राम के सेक्टर 47 के किराए पर एक फ्लैट में रहती थी। बताया जा रहा है कि उसके साथ एक युवक भी रहता था, जिसने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी।
