52nd International Emmy Awards: 52वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स शो सोमवार (25 नवंबर, 2024) को न्यूयॉर्क शहर में आयोजित किए जाएंगे। इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज (IATAS) द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित इवेंट का हर साल सभी को इंतजार रहता है। 2024 के अंतर्राष्ट्रीय एमी अवार्ड्स में यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, ब्राजील, भारत, फ्रांस सहित 21 देशों के 56 नॉमिनीज शामिल होंगे। बयान के अनुसार, यह कार्यक्रम सोमवार, 25 नवंबर को अमेरिका में आयोजित होगा। जबकि भारत में मंगलवार, 26 नवंबर को स्ट्रीमिंग होगा।
