Casting Couch In Bollywood: ईशा कोप्पिकर का सनसनीखेज दावा- हीरो से अकेले में नहीं मिलने के कारण फिल्म से कर दिया गया था बाहर

ईशा ने बताया कि वह एक डॉक्टर परिवार से आती हैं। जब वह कॉलेज में थी तब उन्होंने अपनी पॉकेट मनी से मॉडलिंग की थी

अपडेटेड Mar 01, 2022 पर 1:58 PM
अभिनेत्री का मानना ​​है कि कोई भी आपको तब तक मजबूर नहीं कर सकता जब तक कि आप कुछ करने को तैयार न हों

ईशा कोप्पिकर (Isha Koppikar) ने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड में मौजूद कास्टिंग काउच और नेपोटिज्म को लेकर कई सनसनीखेज दावा किया है। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कैसे उन्हें एक एक्टर ने अकेले मिलने के बुलाया और एक्ट्रेस ने उसके ऑफर को रिजेक्ट की दिया तो बाद वह फिल्म से बाहर हो गईं थीं। एक्ट्रेस का कहना है कि लाइफ टाइम 16 साल के होने की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

ईशा ने ETimes से बातचीत में कहा कि सन 2000 के मध्य में मुझे एक बड़ा प्रोजेक्ट करना था लेकिन किसी ऐक्ट्रेस ने कॉल किया और वह रोल उनकी बेटी को मिल गया। इसके बाद मुझे एक जाने-माने प्रोड्यूसर ने बुलाया और कहा कि मुझे हीरो की गुड बुक्स में रहना होगा। ईशा को समझ में नहीं आया कि उसका मतलब क्या था इसलिए उन्होंने हीरो को कॉल कर दिया और उसने उन्हें अकेले मिलने के लिए बुलाया।

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उस दौरान उस हीरो पर एडल्ट्री का आरोप लगाया जा रहा था। इसलिए उसने मुझे कर्मचारियों के बजाय सीधे उससे मिलने को कहा। फिर मैंने प्रोड्यूसर को कॉल किया और कहा कि मैं यहां पर अपने लुक्स और टैलेंट की वजह से हूं। इससे मुझे बढ़िया काम मिल सकता है और नतीजा यह हुआ कि मुझे फिल्म से बाहर कर दिया गया।


ईशा ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में कभी समझौता नहीं किया, इसलिए उन्हें छोटी या सहायक भूमिकाओं से समझौता करना पड़ा। अभिनेत्री का मानना ​​है कि कोई भी आपको तब तक मजबूर नहीं कर सकता जब तक कि आप कुछ करने को तैयार न हों। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है कि आप अपनी प्रतिभा पर किसी फिल्म का हिस्सा बनना चाहते हैं या नहीं।

ये भी पढ़ें- UP Elections 2022: यूपी में छठे चरण के लिए आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, 10 जिलों की 57 सीटों पर 3 मार्च को डाले जाएंगे वोट

ईशा ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनकी छवि इतनी खराब कर दी गई थी कि उन्हें कई प्रोजेक्ट्स से हाथ धोना पड़ गया था। लेकिन उसके लिए उन्हें जरा सा भी दुख नहीं है। उनको इस बात का दुख जरूर है कि उन्हें अपने फिल्मी करियर के शुरुआती दौर में छोटे और सपोर्टिंग भूमिकाओं से समझौता करना पड़ा था।

इंटरव्यू के दौरान ईशा ने बताया कि वह एक डॉक्टर परिवार से आती हैं। जब वह कॉलेज में थी तब उन्होंने अपनी पॉकेट मनी से मॉडलिंग की थी। इसके बाद उन्होंने साउथ सिनेमा का रुख किया और 'खल्लास' गाने से बॉलीवुड में डेब्यू किया। 2002 में आई फिल्म कंपनी में अपने पहले गीत 'खल्लास' से काफी सुर्खियां बटोरीं।

एक्ट्रेस काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि, वह कुछ ओटीटी प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। ईशा कोप्पिकर अपने बेटे के जन्म लेने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में यदा-कदा ही नजर आती है। वह अपने हिसाब से काम करती रहती हैं। ईशा कोप्पिकर ने हिंदी के अलावा मराठी, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।