Get App

The Kashmir Files पर अपने बयान को लेकर इजरायल के फिल्म डायरेक्टर नदाव लपिड ने मांगी माफी

The Kashmir Files: नदाव लपिड (Nadav Lapid) ने कहा कि मैं किसी का अपमान नहीं करना चाहता था। मेरा मकसद कभी भी लोगों या उनके रिश्तेदारों का अपमान करना नहीं था, जो पीड़ित हैं

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Dec 01, 2022 पर 4:56 PM
The Kashmir Files पर अपने बयान को लेकर इजरायल के फिल्म डायरेक्टर नदाव लपिड ने मांगी माफी
The Kashmir Files पर अपने बयान को लेकर नदाव लपिड ने मांगी माफी

इजरायल (Israel) के फिल्म डायरेक्टर नदाव लपिड (Nadav Lapid) ने गुरुवार को 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) फिल्म पर अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग ली है। नदाव ने भारत के 53वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI 2022) में विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की डायरेक्ट की हुई फिल्म की तीखी शब्दों में आलोचना की थी, जिसके बाद से ही काफी विवाद शुरू हो गया था। भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के जज पैनेल के प्रमुख लपिड ने फिल्म को "प्रोपेगेंडा" (Propaganda) और "अश्लील" (Vulgar) बताया था।

लपिड ने CNN-News18 से एक इंटरव्यू में कहा, "मैं किसी का अपमान नहीं करना चाहता था। मेरा मकसद कभी भी लोगों या उनके रिश्तेदारों का अपमान करना नहीं था, जो पीड़ित हैं। अगर किसी ने मेरे बयान को उस तरह से लिया हो, तो मैं पूरी तरह से साफ तौर पर माफी मांगता हूं।"

लपिड ने सोमवार को IFFI 2022 के समापन समारोह में अपने भाषण में कहा था, "फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' से हम सभी परेशान और हैरान थे। यह हमें एक प्रोपेगेंडा और अश्लील फिल्म की तरह लगी, जो इतने प्रतिष्ठित फिल्म समारोह के एक कलात्मक और प्रतिस्पर्धी वर्ग के लिए सही नहीं था।"

उन्होंने कहा, "मैं इस भावना को आपके साथ खुले तौर पर साझा करने में सहज महसूस करता हूं, क्योंकि ऐसे फेस्टिवल की भावना वास्तव में आलोचनात्मक चर्चा को स्वीकार कर सकती है, जो कला और जीवन के लिए जरूरी है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें