महाठग सुकेश चंद्रशेखर के जेल से 200 करोड़ रुपये वसूली मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) से दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) पूछताछ कर रही है। सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन बुधवार करीब 11 बजे EOW कार्यालय पहुंचीं। सुकेश से मुलाकात करवाने वालीं पिंकी ईरानी भी दिल्ली पुलिस के दफ्तर में मौजूद हैं। दिल्ली पुलिस के 5-6 अधिकारियों की टीम अभिनेत्री से पूछताछ कर रही है।
