Get App

Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज को कोर्ट ने दी 15 नवंबर तक राहत, अंतरिम जमानत बढ़ी, रेगुलर बेल पर आएगा फैसला

Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज पर ठग सुकेश चंद्रशेखर (Conman Sukesh Chandrashekhar) से जुड़े 200 करोड़ रुपए के रंगदारी मामले से जुड़े आरोप हैं

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Nov 11, 2022 पर 3:59 PM
Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज को कोर्ट ने दी 15 नवंबर तक राहत, अंतरिम जमानत बढ़ी, रेगुलर बेल पर आएगा फैसला
Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज को कोर्ट ने दी 15 नवंबर तक राहत

Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) को 15 नवंबर तक राहत मिल गई है। दिल्ली (Delhi) की पटियाला हाउस कोर्ट (Patiala House Court) ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत 15 नवंबर तक बढ़ा दी है। अदालत अब उस दिन रेगुलर जमानत पर आदेश सुनाएगी। उन्हें 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पहले अंतरिम जमानत दी गई थी। ED ने कोर्ट में एक्ट्रेस की जमानत में विरोध किया था।

जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) पर ठग सुकेश चंद्रशेखर (Conman Sukesh Chandrashekhar) से जुड़े 200 करोड़ रुपए के रंगदारी मामले से जुड़े आरोप हैं। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मामले में जैकलीन की अंतरिम जमानत को बरकरार रखा जाए या नहीं, इस मामले पर गुरुवार को फैसला सुरक्षित रख लिया था।

एक्ट्रेस को जमानत मिलने के खिलाफ अदालत में प्रवर्तन निदेशालय की मुख्य दलील यह थी कि उन्होंने देश से भागने की कोशिश की थी। साथ ही उन्होंने जांचकर्ताओं के साथ सहयोग नहीं किया और उनके खिलाफ गंभीर आरोप हैं।

हालांकि, कोर्ट में जैकलीन ने दावा किया था कि उन्हें ये मालूम नहीं था सुकेश चंद्रशेखर एक महाठग है। इसका विरोध करते हुए ED ने कहा ये सब झूठ है, क्योंकि सुकेश के बारे में सारी जानकारी गुगल पर मौजूद थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें