Janhvi Kapoor की डेटिंग की खबरें काफी दिनों से चर्चा में हैं। चाहे वो कॉफी विद करण (Koffee With Karan) हो या उनकी इंस्टा स्टोरीज शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) के साथ उनके रिलेशनशिप की हिंट हमेशा मिलती ही रहती है। पहली बार जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor Dating) ने खुल्लम खुल्ला प्यार का इजहार कर ही दिया है। दुनियावालों के सामने बेधड़क होकर जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor Boyfriend) शिखर पहाड़िया के नाम का नेकलेस पहनकर पहुंच गई। पिता बोनी कपूर (Boney Kapoor) की प्रोडक्शन में बनकर तैयार हुई मैदान की स्क्रीनिंग के दौरान जाह्नवी कपूर भी पहुंची। तभी सबका ध्यान जाह्नवी कपूर के गले के नेकलेस (Janhvi Kapoor Necklace) पर पड़ा। इस नेकलेस में कस्टमाइज कर Shikhu लिखा गया था। अगर आपको कॉफी विद करण का जाह्नवी और खुशी कपूर का एपिसोड याद हो तो उसमें भी शिखू का नाम आया था।
Janhvi Kapoor ने पहना शिखर के नाम का नेकलेस
बोनी कपूर के फेवरेट हैं शिखर पहाड़िया
बोनी कपूर ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बिटिया जाह्नवी कपूर के शिखर पहाड़िया के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप होने की खबरों को कंफर्म किया था। जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया के बर्थडे पर भी इंस्टा स्टोरी शेयर की थी वहीं शिखर भी जाह्नवी को बर्थडे विश करना कभी नहीं भूलते हैं। बोनी कपूर ने शिखर को लेकर अपने प्यार के बारे में भी कहा था। कहते हैं कि मुझे शिखर पसंद है। सालों से जाह्नवी और शिखर एक-दूसरे को जानते हैं। लेकिन मैं आज भी उससे फ्रेंडलि हूं। चाहे वो मैं हूं, जाह्नवी हो या अर्जुन, शिखर सबके साथ ही काफी फ्रेंडलि है। मुझे बहुत खुशी होती है कि उस जैसा कोई हमारे परिवार का हिस्सा है।
कौन हैं जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया
शिखर पहाड़िया पूर्व महाराष्ट्र मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। शिखर और जाह्नवी कपूर पहले सीरियस रिलेशनशिप में थे लेकिन बीच में ब्रेक लिया था। बीते साल से दोनों फिर एक बार रिलेशनशिप में है। शिखर जाह्नवी की लाइफ के इंपोर्टेंट इवेंट्स में हमेशा उनके साथ दिखाई देते हैं।