Ram Charan ने जाह्नवी कपूर के बर्थडे पर की बड़ी अनाउंसमेंट, RC16 से मचाएंगी साउथ में तहलका

Jahnvi Kapoor जूनियर एनटीआर की देवारा से साउथ में डेब्यू करने जा रही हैं। इसी बीच RRR सुपरस्टार राम चरण ने एक और बड़ी अनाउंसमेंट कर दी है। जाह्नवी कपूर राम चरण के अपॉजिट अपकमिंग फिल्म RC16 में जल्द ही काम करने जा रही हैं। फिल्म मेकर्स ने एक्ट्रेस का पोस्टर शेयर कर बर्थडे की बेस्ट विशेज भी दी हैं।

अपडेटेड Mar 06, 2024 पर 11:09 AM
Jahnvi Kapoor साउथ में अपने पांव पसारने की तैयारी में है जल्द ही जूनियर एनटीआर के बाद रामचरण के साथ करेंगी फिल्म

Jahnvi Kapoor आज अपना 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में RRR एक्टर रामचरण (Ram Charan) ने उनके जन्मदिन पर एक खास अनाउंसमेंट की है। एक्ट्रेस जहां जूनियर NTR के देवारा (Jr. NTR Devara) से साउथ में डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं जल्द ही वो रामचरण के साथ RC 16 में भी नजर आएंगी। ये उनकी दूसरी तेलुगू फिल्म होगा। RC 16 में जाह्नवी कपूर (Jahnvi Kapoor South Debut) का काफी अहम रोल रहेगा। बॉलीवुड में लगातार अलग-अलग तरह के कैरेक्टर एक्सपेरिमेंट करने के बाद ये उनकी थोड़ी हटकर पहल होगी।

Jahnvi Kapoor रामचरण के साथ करेंगी फिल्म

फिल्म की टीम की ओर से इंस्टाग्राम पर अनाउंस किया गया है। लिखते हैं के RC16 बर्थडे गर्ल जाह्नवी कपूर का स्वागत करती है। शिवराज कुमार फिल्म में अहम रोल अदा करेंगे। रामचरण 2025 में थिएटर में ये धमाका लेकर आ रहे हैं। इसके साथ ही जाह्नवी कपूर का पोस्टर भी शेयर किया गया। फिल्म को Sana Buchhi Babu डायरेक्ट करेंगे। इस तेलुगू फिल्म के गानों को कंपोजिंग का जिम्मा ऑस्कर विजेता एआर रहमान को सौंपा गया है।


रामचरण के साथ मृणाल ठाकुर और जाह्नवी कपूर आएंगी नजर

रिपोर्ट्स की मानें तो रामचरण का फिल्म में डबल रोल रहेगा। इसमें जाह्नवी के अलावा तेलुगू स्टार मृणालिनी ठाकुर भी नजर आएंगी। सीतारामम से लोगों के दिल पर कब्जा करने वाली एक्ट्रेस रामचरण के लव इंटरेस्ट के रूप में नजर आएंगी। इन दिनों जाह्नवी कपूर RRR स्टार जूनियर NTR की कोरातला शिवा के साथ 30वीं फिल्म देवारा की शूटिंग में व्यस्त हैं। जाह्नवी के मुताबिक जूनियर एनटीआर के साथ काम करना किसी सपने से कम नहीं है। उनके साथ एक स्क्रीन शेयर करना जिंदगी की सबसे बड़ी खुशियों में से एक है।

जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्में

जाह्नवी कपूर को हाल ही में बवाल में वरुण धवन के साथ देखा गया था। इसके अलावा गुड लक जैरी जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। 27 साल की डीवा का शेड्यूल काफी बिजी रहने वाला है। उनकी ढोली में देवारा के अलावा मिस्टर एंड मिसेज, माही, उलझ और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी जैसी फिल्में हैं। उम्मीद है कि धड़क से डेब्यू करने वाली जाह्नवी पर्दे पर अपना चार्म बरकरार रख पाएंगी।

दो फिल्में करने वाली 23 साल की जाह्नवी कपूर ने अमिताभ बच्चन के पड़ोस में खरीदा 39 करोड़ का घर

साउथ सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं जान्हवी कपूर, जूनियर एनटीआर के साथ एक्शन पैक्ड फिल्म में आएंगी नजर

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Highlights: राम चरण भी पहुंचे जामनगर, मेहमानों के लिए रखी गई डिनर पार्टी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।