Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Highlights: राम चरण भी पहुंचे जामनगर, मेहमानों के लिए रखी गई डिनर पार्टी | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

MARCH 01, 2024/ 11:55 PM

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Highlights: राम चरण भी पहुंचे जामनगर, मेहमानों के लिए रखी गई डिनर पार्टी

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Celebrations Highlights: अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट के Pre-Wedding Celebrations 1 मार्च से शुरू हो रहा है और 3 मार्च तक चलेगा। आज यानि 1 मार्च को जामनगर एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा विदेशी मेहमान आ रहे हैं। यहां का नजारा देखकर ऐसा लग रहा है कि यह कोई विदेशी शहर है। अगर आप भी इस इवेंट में शामिल होने चाहते हैं तो हमार साथ बने रहिए

Story continues below Advertisement

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding Celebrations Highlights: आज फंक्शन की शुरुआत An Evening in Everland थीम के  साथ होगी। यहां मेहमान कॉकेटल ड्रेस में नजर आएंगे। इस इवेंट की शुरुआत शाम 5.30 बजे से हो रही है। और इसी के साथ प्री वेडिंग समारोह की शुरुआत होगी। आज जामनगर एयरपोर्ट पर 50 से ज्यादा प्लेन की लैंडिंग हुई है। 

 

देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अ

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Highlights: राम चरण भी पहुंचे जामनगर, मेहमानों के लिए रखी गई डिनर पार्टीAnant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Celebrations: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग का पहले दिन का फंक्शन शुरू हो गया है
MARCH 01, 202410:23 PM IST

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding LIVE: ईशा अंबानी ने कॉकटेल पार्टी के लिए लिए पहनी ये ड्रेस
दूल्हे की बहन ईशा अंबानी ने कॉकटेल पार्टी के लिए अपने डिजाइनर अनिताश्रॉफ अदजानिया के बनाए आउटफिट को पहना है। यह कॉकटेल पार्टी 'एन इवनिंग इन एवरलैंड' थीम पर आधारित है।

  
The groom's sister, Isha Ambani looks gorgeous in a custom couture by designer AnitaShroff Adajania, all set to attend the cocktail party themed 'An Evening in Everland'.

MARCH 01, 202410:19 PM IST

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट प्री-वेडिंग LIVE: जॉन अब्राहम भी जामनगर पहुंचे
अभिनेता जॉन अब्राहम अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग समारोह में हिस्सा लेने के लिए गुजरात के जामनगर पहुंचे।

MARCH 01, 20249:12 PM IST

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding LIVE: प्री वेडिंग सेरेमनी में पहुंचे राम चरण

अभिनेता राम चरण और उपासना कोनिडेला अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंचे।

MARCH 01, 20248:52 PM IST

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding LIVE: प्रफुल्ल पटेल पहुंचे जामनगर

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंचे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल।

MARCH 01, 20248:51 PM IST

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding LIVE: अजय देवगन भी पहुंचे जामनगर

अभिनेता अजय देवगन अपने परिवार के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले के कार्यक्रमों के लिए जामनगर पहुंचे

MARCH 01, 20248:12 PM IST

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding LIVE Updates: जॉन अब्राहम पहुंचे जामनगर

जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग सेरेमनी के पहले दिन का जश्न शुरू हो चुका है। सितारों के जामनगर पहुंचने का सिलसिला जारी है। एक्टर जॉन अब्राहम भी जामनगर शादी समारोह में शामिल होने पहुंच चुके हैं।

MARCH 01, 20248:00 PM IST

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding LIVE Updates: अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी के CEO भी जामनगर पहुंचे

जामनगर में पहले दिन का जश्न शुरू हो चुका है। Abu Dhabi National Oil Company (ADNOC) के MD-CEO डॉक्टर सुल्तान अहमद अल जबर भी जामनगर पहुंच गए हैं।

MARCH 01, 20246:30 PM IST

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Live: माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स भी प्री-वेडिंग में शामिल होने जामनगर पहुंच गए हैं। गेट्स को वनतारा थीम बेस्ड मर्सिडीज कार में बिठाकर रिलायंस ग्रींस तक पहुंचाया गया।

MARCH 01, 20245:57 PM IST

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Live: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग समारोह की शुरुआत हो चुकी है। अनंत और राधिका की शादी इस साल जुलाई में होने वाली है। प्री-वेडिंग समारोह का वेन्यू करीब 3000 एकड़ में फैला है। यह इलाका रिलायंस के जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के भीतर है।

MARCH 01, 20245:46 PM IST

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Live: तीन दिन के प्रोग्राम में क्या-क्या होगा?

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग समारोह में करीब 2000 से ज्यादा गेस्ट आए हैं। अमेरिकी सिंगर जे ब्राउन और रैपर निकी मिनाज के म्यूजिकल डायरेक्टर एडम ब्लैकस्टोन भी जामनगर पहुंच चुके हैं।

MARCH 01, 20245:33 PM IST

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Live: जामनगर एयरपोर्ट पर फिल्मस्टार्स और क्रिकेटर्स के पहुंचने का सिलसिला जारी

क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और उनके भाई एयरपोर्ट पहुंचे

अक्षय कुमार

जावेद जाफरी

फिल्मस्टार सुनील शेट्टी परिवार के साथ पहुंचे

अनिल कपूर और सोनम जामनगर पहुंचे

- वरूण धवन परिवार के साथ पहुंचे

करिश्मा कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान, सारा अली खान पहुचे

जेनेलिया और रितेश देशमुख

आदित्य कपूर पहुंचे

सिद्धार्थ मल्होत्रा - कियारा अडवाणी पहुंचे

दिशा पटनी पहुंची

राजू हिरानी पहुंचे

सोनाली बेंद्रे पहुंची

श्रद्धा कपूर पहुंची

सदगुरु जग्गी वासुदेव पहुंचे

MARCH 01, 20245:31 PM IST

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Live: बॉलीवुड के ये सेलेब्रिटी पहुंचे जामनगर

सुनील शेट्टी और वरुण धवन अपने-अपने परिवार के साथ जामनगर पहुंचे

अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम के साथ अनंत-राधिका के प्री वेडिंग सेरेमनी में शिरकत करने आए

सैफ अली खान, सारा अली खान, करीना कपूर और करिश्मा कपूर भी आईं।

जेनेलिया-रितेश देशमुख, सिद्धार्थ-कियारा भी तीन दिन के इस फंक्शन में शामिल होने आ गए हैं।

MARCH 01, 20244:34 PM IST

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Live: 1 मार्च को क्या होने वाला है खास

आज फंक्शन की शुरुआत An Evening in Everland थीम के साथ होगी। यहां मेहमान कॉकेटल ड्रेस में नजर आएंगे। इस इवेंट की शुरुआत शाम 5.30 बजे से हो रही है। और इसी के साथ प्री वेडिंग समारोह की शुरुआत होगी। आज जामनगर एयरपोर्ट पर 50 से ज्यादा प्लेन की लैंडिंग हुई है।

MARCH 01, 20244:26 PM IST

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Live: अनिल अंबानी अपने परिवार के साथ भतीजे की प्री वेडिंग सेमीनार में शामिल होने जामनगर पहुंच गए। जामनगर एयरपोर्ट पर विदेशी सिक्योरिटीज एंजेसी का जमावड़ा लग गया है। अभी तक बॉलीवुड और स्पोर्ट्स से जुड़ी 90 से ज्यादा हस्तियां अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंस समारोह में पहुंच चुकी हैं।

MARCH 01, 20242:58 PM IST

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Live: मेहमानों का स्वागत इन मिठाइयों से हे रहा है

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की Pre-Wedding सेरेमनी में मेहमानों का स्वागत इन मिठाइयों से किया जा रहा है

केसर पैंडा
ड्रायफ्रूट सुखडी
चूरमे के लड्डू
पिस्ता स्विट
हलवासन
मोहनथाल
सुरती घारी

MARCH 01, 20241:48 PM IST

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Live: जानिए मेहमानों के लिए पीने के लिए क्या है?

: देश-विदेश से आए मेहमानों के लिए खास तौर पर ग्रीन रूम बनाया गया है। इवेंट में पहुंचने वाले लोगों का स्वागत खास तरह की मिठाइयों और वेलकम ड्रिक्ंस से किया जा रहा है। यहां पर मेहमानों के लिए खासतौर पर आम पन्ना और लेमन शिकंजी ऑफर किया जा रहा है।

MARCH 01, 202412:51 PM IST

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding Live: जाम नगर में जश्न

एयर पोर्ट पर विदेशी मेहमानों का स्वागत गुजरात के लोक संगीत और गरबा से किया जा रहा है। गोधरा के पंचमहल से आए बहादुर गढ़वी अपने टीम के साथ लोक संगीत प्रस्तुति दे रहे हैं। विदेश आए हुए लोग सेल्फी गुजराती गरबा एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैयहां का माहौल देखकर ऐसा लग रहा है यह जश्न किसी एक परिवार का नहीं बल्कि पूरे शहर का है।

MARCH 01, 202410:52 AM IST

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Live: अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी के लिए मशहूर हस्तियां जामनगर पहुंचीं

जामनगर में सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है है, क्योंकि दुनिया भर से मशहूर हस्तियां अनंत अंबानी की शादी से पहले का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हो रही हैं। उल्लेखनीय उपस्थित लोगों में मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान, गायिका रिहाना, अभिनेता शाहरुख खान अपने परिवार के साथ, सलमान खान और पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शामिल हैं। गेस्ट लिस्ट में मल्टी-इंस्ट्रूमेंटलिस्ट एडम ब्लैकस्टोन, अभिनेत्री रानी मुखर्जी, अभिनेता अर्जुन कपूर और फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी जैसी प्रसिद्ध हस्तियां भी शामिल हैं। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फड़णवीस की पत्नी अमृता फड़णवीस भी मौजूद हैं। इस अवसर पर उल्लेखनीय व्यक्तियों के शामिल होने की उम्मीद है जिनमें बिजनेस टाइकून बिल गेट्स, गौतम अडानी, कुमार मंगलम बिड़ला के साथ-साथ कई क्रिकेटर और बॉलीवुड सितारे शामिल हैं। यह असाधारण कार्यक्रम विशिष्ट हस्तियों के जमावड़े का वादा करता है, जो अनंत अंबानी के समारोहों में भव्यता जोड़ता है।

MARCH 01, 202410:21 AM IST

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Live: जामनगर पहुंचे किंग खान

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग में शाहरूख खान अपने परिवार के साथ जामनगर पहुंच चुके हैं। इस दौरान शाहरूख की पत्नी गौरी खान नीले रंग के पोशाक में नजर आईं। वहीं आर्यन काले रंग की प्रिंटेड टी शर्ट पहने हुए थे। अबराम और सुहाना भी नजर आ रहे थे।

MARCH 01, 202410:12 AM IST

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Live: रानी मुखर्जी, बोनी कपूर जैसे कई सितारे पहुंचे जामनगर

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग के मौके पर गुजरात के जामनगर में सितारों का मेला लगा हुआ है। कई मशहूर हस्तियां जामनगर पहुंच चुकी हैं। इस बीच रानी मुखर्जी, बोनी कपूर, ओरहान अवत्रामणि जैसे कई सितारे जामनगर पहुंच चुके हैं। जामनगर एयरपोर्ट पर इन सितारों को देखा गया।

MARCH 01, 202410:07 AM IST

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Live: हॉलीवुड सिंगर रिहाना वसूलेंगी मोटी फीस

हॉलीवुड की सिंगर रिहाना जामनगर पहुंच चुकी हैं। रिहाना का भारी भरकम लगेज वहां पहुंचा। जिसे लेकर काफी चर्चा हो रही। रिहाना को अपनी टीम और बड़े कंटेनरों के साथ आते हुए देखा गया। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग में रिहाना परफॉर्म करेंगी। इसके रिहाना को 50 लाख डॉलर भुगतान किया जाएगा।

MARCH 01, 20249:49 AM IST

Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Live: अनंत अंबानी के प्री वेडिंग में रिहाना करेंगी परफॉर्म

इंटरनेशनल पॉप आइकन रिहाना इस वक्त गुजरात के जामनगर में मौजूद हैं। मुकेश अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग के लिए दुनिया भर के सितारों को बुलाया है। जिनमें रिहाना का नाम भी शामिल है। रिहाना इस प्री वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करेंगी।

MARCH 01, 20249:45 AM IST

नमस्कार

मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।