Janhvi Kapoor की डेटिंग की खबरें काफी दिनों से चर्चा में हैं। चाहे वो कॉफी विद करण (Koffee With Karan) हो या उनकी इंस्टा स्टोरीज शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) के साथ उनके रिलेशनशिप की हिंट हमेशा मिलती ही रहती है। पहली बार जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor Dating) ने खुल्लम खुल्ला प्यार का इजहार कर ही दिया है। दुनियावालों के सामने बेधड़क होकर जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor Boyfriend) शिखर पहाड़िया के नाम का नेकलेस पहनकर पहुंच गई। पिता बोनी कपूर (Boney Kapoor) की प्रोडक्शन में बनकर तैयार हुई मैदान की स्क्रीनिंग के दौरान जाह्नवी कपूर भी पहुंची। तभी सबका ध्यान जाह्नवी कपूर के गले के नेकलेस (Janhvi Kapoor Necklace) पर पड़ा। इस नेकलेस में कस्टमाइज कर Shikhu लिखा गया था। अगर आपको कॉफी विद करण का जाह्नवी और खुशी कपूर का एपिसोड याद हो तो उसमें भी शिखू का नाम आया था।
