'जवान' की स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था 'बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर', राइटर ने बताई इस फेमस डायलॉग के पीछे की दिलचस्प कहानी

'जवान' के डायलॉग राइटर सुमित अरोड़ा का कहना है कि फिल्म का सबसे फेमस डायलॉग 'बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर' शुरुआत में स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था। यह डॉयलॉग सबसे पहले फिल्म के ट्रेलर में सुनने के मिला था। इसके बाद से ही शाहरुख खान के फैंस ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। यहां तक कि अभिनेता के फैंस ने सोशल मीडिया पर समीर वानखेड़े से भी जोड़ा था। इस पर वानखेड़े की प्रतिक्रिया भी सामने आई थी

अपडेटेड Sep 14, 2023 पर 5:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' (Jawan) रिलीज होने के साथ ही हर धमाका कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर तो इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' (Jawan) रिलीज होने के साथ ही हर धमाका कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर तो इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। हालांकि इस फिल्म की कमाई के अलावा इसके डायलॉग, दमदार म्यूजिक, कहानी और फोड़ू एक्शन सीन की भी काफी चर्चा हो रही है। फिल्म का एक डायलॉग जो इसके ट्रेलर से ही हर किसी की जुबां पर चढ़ा हुआ है वह है 'बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर'। हालांकि अब इस डायलॉग को लेकर एक बेहद ही दिलचस्प खुलासा हुआ है।

फिल्म की स्क्रिप्ट में नहीं था डायलॉग

'जवान' के डायलॉग राइटर सुमित अरोड़ा का कहना है कि फिल्म का सबसे फेमस डायलॉग 'बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर' शुरुआत में स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था। यह डायलॉग सबसे पहले फिल्म के ट्रेलर में सुनने के मिला था। इसके बाद से ही शाहरुख खान के फैंस ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। यहां तक कि अभिनेता के फैंस ने सोशल मीडिया पर समीर वानखेड़े से भी जोड़ा था। इस पर वानखेड़े की प्रतिक्रिया भी सामने आई थी।

Rio Kapadia Dies: नहीं रहे 'चक दे इंडिया' फेम बॉलीवुड एक्टर रियो कपाड़िया, 66 साल की उम्र में निधन


इस तरह से फिल्म मे शामिल हुआ डायलॉग

'जवान' के डायलॉग राइटर सुमित अरोड़ा ने बताया कि इस डायलॉग को शूटिंग वाले दिन ही शामिल किया गया था। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी के बाद आपको सिनेमा मेकिंग के मैजिक पर यकीन हो जाएगा। हालांकि यह डायलॉग स्क्रिप्ट में शामिल नहीं था। एसआरके के उस सीन में कोई भी डायलॉग नहीं था। हालांकि बाद में हमें लगा कि वहां पर एक डायलॉग होना चाहिए। मैं उस वक्त सेट पर ही था और जब मुझे बुलाया गया तो सबसे पहले मेरे मुंह से यही निकला कि 'बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर'। मुझे लगा जैसे कि इस वक्त यही कहना चाहिए। यह बिलकुल फिट बैठ रहा था। एसआरके और एटली दोनों को लगा कि यह डायलॉग फिट बैठ रहा है।

काफी पसंद किया जा रहा है डायलॉग

अरोड़ा ने कहा कि उनको ऐसी उम्मीद ही नहीं थी कि यह डायलॉग इतना ज्यादा पसंद किया जाएगा। जिस तरह से शाहरुख सर ने इसे पेश किया उससे हमारे रोंगटे खड़े हो गए। लेकिन हमने कभी नहीं सोचा था कि वह लाइन इतनी बड़ी हिट हो जाएगी और लोगों के दिलों में इस तरह गूंज जाएगी। शाहरुख खान की फिल्म जवान 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अभी तक इसमे दुनिया भर में 600 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।