Rio Kapadia Dies: नहीं रहे 'चक दे इंडिया' फेम बॉलीवुड एक्टर रियो कपाड़िया, 66 साल की उम्र में निधन

Rio Kapadia Dies: रियो के करीबी दोस्त फैजल मलिक ने निधन की खबर को कंफर्म करते हुए कहा, दोस्तों, बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारे बीच रियो कपाड़िया नहीं रहे। उन्होंने 14 सितंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे अंतिम सांस ली। कल यानी 15 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार की ओर से शाम तक बाकी की डिटेल्स जारी की जाएंगी।"

अपडेटेड Sep 14, 2023 पर 5:34 PM
Rio Kapadia Dies: 15 सितंबर को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

Rio Kapadia Dies: बॉलीवुड से एक बुरी खबर सामने आ रही है। शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'चक दे इंडिया', 'हैप्पी न्यू इयर' और 'दिल चाहता है' जैसी फिल्मों में काम कर चुके बॉलीवुड एक्टर रियो कपाड़िया (Rio Kapadia) का गुरुवार को निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे 66 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। 15 सितंबर 2023 को सुबह 11 बजे मुंबई के शिव धाम श्मशान भूमि गोरेगांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन की खबर की पुष्टि उनके दोस्त फैसल मलिक ने की।

हालांकि, उनकी मौत किस कारण से हुई है, यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है। रियो को फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुके हें। एक्टर ने आमिर खान से लेकर शाहरुख खान जैसे बड़े सितारों संग काम किया है।

रियो के करीबी दोस्त फैजल मलिक ने निधन की खबर को कंफर्म करते हुए कहा, दोस्तों, बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारे बीच रियो कपाड़िया नहीं रहे। उन्होंने 14 सितंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे अंतिम सांस ली। कल यानी 15 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार की ओर से शाम तक बाकी की डिटेल्स जारी की जाएंगी।"


रियो कपाड़िया ने रानी मुखर्जी की 'मर्दानी' और जूही चावला की 'हम हैं राही कार के' जैसी फिल्मों में काम किया था। फिल्म 'मर्दानी' में उन्होंने कमिशनर सिन्हा का किरदार निभाया था। फिल्म 'दिल चाहता है' में उन्होंने मिस्टर शंकरण का रोल निभाया था।

ये भी पढ़ें- "बाद में बात करूंगा, अभी ऑपरेशन चल रहा है", रुला देगी दो मासूम बच्चों के पिता शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह की कहानी

वहीं, शाहरुख खान के साथ फिल्म 'चक दे इंडिया' में रियो ने कमेंटेटर की भूमिका निभाई थी। एक्टर इस साल जून तक इंस्टाग्राम पर एक्टिव थे। उस वक्त उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर खुलासा किया था कि वह पेरिस में छुट्टियां मना रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।